नयी दिल्ली: बुधवार को लगातार सातवें दिन सोने के दाम घटे। जी हां सोने के भाव में दूसरे दिन भी गिरावट जारी रही। दिल्ली के सर्राफा बाजार में बुधवार को सोने का भाव 20 रुपए गिरकर 33430 रुपए प्रति 10 ग्राम पर हो गया। शनिवार से अब तक सोने का भाव 1220 रुपए सस्ता हो चुका है। चांदी के भाव में हालांकि कोई बदलाव नहीं आया। चांदी का भाव 39,500 रुपए पर स्थिर रहा। ये जानकारी ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन ने दी।
ट्रेडर्स के मुताबिक आज ज्वेलर्स ने खरीदारी नहीं की। इसी कारण सोने के भाव में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर सोने का भाव 1290.45 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था। वहीं चांदी का भाव 15.14 डॉलर प्रति औंस रहा। भारत में आज से सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
नई दिल्ली में 99.9 शुद्धता वाला सोना 20 रुपए की गिरावट के साथ 33430 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाला सोना 40 रुपए की गिरावट के साथ 33,260 रुपए पर ट्रेड कर रहा था। 8 ग्राम वाली सोने की गिन्नी का भाव भी 26,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर स्थिर रहा। भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
चांदी हाजिर का भाव हालांकि 39500 रुपए पर स्थिर रहा। वहीं साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 594 रुपए तेज होकर 38709 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी सिक्कों का भाव भी आज स्थिर रहा। चांदी सिक्का लिवाल 80 हजार रुपए और बिकवाल 81 हजार रुपए रहा।
More Articles
- Copper है नया Gold? Ajay Kedia ने बताया क्यों बढ़ रही है निवेशकों की दिलचस्पी!
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- Gandhar Oil Refinery के शेयर में लगा अपर सर्किट! मुनाफा और रेवेन्यू ने किया कमाल, अब क्या होगा?