Stock Market : मंगलवार को शेयर बाजार की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। आज सेंसेक्स (Sensex) 99.39 अंकों की गिरावट के साथ 35964.42 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 32.10 अंकों की तेजी के साथ 10831.40 अंक के स्तर पर खुला। वहीं मंगलवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (rupee) 4 पैसे की कमजोरी के साथ 70.95 के स्तर पर खुला।
गिरावट के मिल रहे थे संकेत
आज बाजार के लिए ग्लोबल संकेत कमजोर नजर आ रहे थे। एशिया पर दबाव दिख रहा था, वहीं एसजीएक्स निफ्टी नीचे गिरावट के साथ कारोबार कर रहा था। कंस्ट्रक्शन खर्च में कमी से कल अमेरिकी बाजार गिरावट पर बंद हुए। कल के कारोबार में डाओ 200 अंक टूटकर बंद हुआ। इस बीच ट्रंप ने भारत को चेतावनी देते हुए कहा है कि भारत में यूएस उत्पादों पर इंपोर्ट ड्यूटी कम नहीं हुई तो अमेरिका को होने वाले ड्यूटी-फ्री एक्सपोर्ट यानी यानि जनरलाइज्ड सिस्टम ऑफ प्रेफरेंसेस (जीएसपी) पर छूट खत्म हो सकती है। हालांकि ट्रंप ने विवाद सुलझाने के लिए 2 महीने का वक्त दिया है। इसके चलते उम्मीद थी कि भारत में शेयर बाजार गिरावट के साथ शुरुआत कर सकते हैं, और ऐसा ही हुआ भी।
जापान का बाजार निक्केई 131.98 अंक यानि 0.60 फीसदी की कमजोरी के साथ 21690 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एसजीएक्स निफ्टी 8.50 अंक यानि 0.08 फीसदी की गिरावट के साथ 10839 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.36 फीसदी की कमजोरी देखने को मिल रही है। वहीं हैंगसेंग 83.46 अंक यानि 0.29 फीसदी की कमजोरी के साथ 28876 के स्तर पर नजर आ रहा है। कोरियाई बाजार कोस्पी 0.58 फीसदी की कमजोरी के साथ 2175 के स्तर के करीब दिख रहा है। वहीं, ताइवान का बाजार 0.34 फीसदी की कमजोरी के साथ 10315 के आसपास कारोबार कर रहा है जबकि शांघाई कंपोजिट 0.14 फीसदी गिरकर 3023 के स्तर पर नजर आ रहा है।
-BPCL का शेयर करीब 6 रुपये बढ़कर 351.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-Tata Motors का शेयर करीब 3 रुपये बढ़कर 183.10 रुपये के स्तर पर खुला।
-HPCL का शेयर करीब 3 रुपये बढ़कर 235.85 रुपये के स्तर पर खुला।
-JSW Steel का शेयर करीब 4 रुपये बढ़कर 285.60 रुपये के स्तर पर खुला।
-Grasim का शेयर करीब 8 रुपये बढ़कर 799.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-Eicher Motors का शेयर करीब 302 रुपये टूटकर 19,646.85 रुपये के स्तर पर खुला।
-Wipro का शेयर करीब 5 रुपये टूटकर 370.25 रुपये के स्तर पर खुला।
-Tech Mahindra का शेयर करीब 11 टूटकर 821.15 रुपये के स्तर पर खुला।
-Dr Reddys Labs का शेयर करीब 30 रुपये टूटकर 2,616.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-Larsen का शेयर करीब 14 रुपये टूटकर 1,294.70 रुपये के स्तर पर खुला।
Forex Market : मंगलवार को रुपये (Rupee) की कमजोरी के साथ शुरुआत हुई। आज को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 4 पैसे की कमजोरी के साथ 70.95 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं शुक्रवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (rupee) 19 पैसे की मजबूती के साथ 70.91 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय