डिजिटल लेन-देन को बढ़ावा देने के मकसद से इंडियन रेल एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) (irctc) ने गुरुवार को अपना बहुप्रीतिक्षित एग्रीगेटर सिस्टम (payment aggregator system)'आईआरसीटीसी आईपे' (irctc ipay) लांच किया। आईआरसीटीसी ने एक बयान में कहा कि इस विशेष डिजिटल भुगतान (digital payment) द्वार से रेलयात्रियों को वेबसाइट के जरिए यात्रा संबंधी सेवाओं में ऑनलाइन डिजिटल लेन-देन की सुविधाओं का बेहतर अनुभव मिलेगा।

Advertisement

थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म की जरूरत यात्रियों को नहीं पड़ेगी

IRCTC ने कहा, "आईआरसीटीसी आईपे लांच होने से यात्रियों को किसी थर्ड पार्टी प्लेटफॉर्म की आवश्यकता नहीं होगी। आईआरसीटीसी आईपे पर क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड और यूनीफाइड पेमेंट इंटरफेस, इंटरनेशनल कार्ड जैसे विकल्प से भुगतान की सुविधा मिलती है।" आईआरसीटीसी प्रिपेड कार्ड कम वैलेट और ऑटो डेबिट के विकल्प भी उपलब्ध होंगे।

Advertisement

आईपे यात्रियों के लिए अनुकूल और उपयोगी

इस व्यवस्था के तहत IRCTC के पास भुगतान प्रणाली पर पूरा नियंत्रण होगा क्योंकि बैंकों, कार्ड नेटवर्क और अन्य साझेदारों के साथ इसका सीधा संबंध होगा। इससे आईआरसीटीसी और बैंकों के बीच दूरी कम होगी जिससे भुगतान की विफलताओं में कमी आएगी। आईआरसीटीसी ने कहा कि आईपे यात्रियों के लिए अनुकूल और उपयोग करने में आसान होने के साथ-साथ विश्वासी और ज्यादा तीव्र होगा।

Advertisement

अब ऑनलाइन देख सकेंगे ट्रेन की खाली सीट

वहीं दूसरी तरफ आपको याद द‍िलाना चाहेंगे कि एयरलाइंस की तर्ज पर भारतीय रेलवे ने रिजर्वेशन चार्ट (indian railway reservation chart) को ऑनलाइन दिखाने की सुविधा शुरू की है। IRCTC ने हाल ही में अपनी एक नई सेवा शुरू की है। इस सेवा के जरिए अब यात्री घर बैठे ऑनलाइन रिजर्वेशन चार्ट (online reservation chart)देख सकेंगे।

Advertisement

घर बैठे ही देख सकेंगे कि ट्रेन के किस कोच में सीट

भारतीय रेलवे (indian railway)ने यह कदम यात्रियों (passenger) की सुविधाओं को देखते हुए उठाया है। इस सेवा से यात्रा करने से पहले ही यात्री घर बैठे ही देख सकेंगे कि ट्रेन के किस कोच में उनकी सीट है। इसके साथ ही यात्री अपने बुक किए हुए टिकट का डिजिटल रिप्रजेन्टेशन देख सकेंगे।

Advertisement

पीयूष गोयल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर दी जानकारी

इस बात की जानकारी रेल मंत्री पीयूष गोयल (railway minister piyush goyal)ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के जरिए दी। मौके पर जानकारी देते हुए पीयूष गोयल ने इस बात की भी जानकारी दी कि यात्री अब रिजर्वेशन चार्ट (reservation chart)को इंटरनेट के जरिए देख सकते हैं। इसी के साथ ही यदि कियी ट्रेन में कोई सीट खाली (vacant seat)होने की जानकारी भी यात्रियों को आसानी से मिल जाएगी। आपको बता दें कि IRCTC की यह सेवा ट्रेन के निर्धारित डिपार्चर के 4 घंटे पहले ही उपलब्ध होगी।