शुक्रवार के कारोबार में सोना और चांदी दोनों की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। 2 दिन में सोने का भाव 570 रुपए गिर चुका है। चांदी का रेट भी 2 दिन में 795 रुपए प्रति किलो गिर गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को भी सोने और चांदी के भाव में गिरावट जारी रही। दिल्ली सर्राफा बाजार में आज सोने का भाव 120 रुपए गिरकर 34,080 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। गुरुवार को सोने का रेट 450 रुपए गिरा था।
इसी तरह चांदी का भाव आज 370 रुपए गिरकर 40,680 रुपए हो गया। कल चांदी के भाव में 425 रुपए की गिरावट आई थी। ट्रेडर्स के मुताबिक चांदी में इंडस्ट्रियल यूनिट और सिक्का निर्माताओं की मांग नहीं रही। वहीं वैश्विक स्तर पर सोने के भाव कम होने के कारण भारत में भी इसका असर पड़ा।अमेरिका के आर्थिक आंकड़ों के कारण डॉलर मजबूत हुआ। इसका असर सोने के भाव पर पड़ा। भारत में आज सोने का भाव देखने के लिए यहां पढ़ें।
वहीं वैश्विक स्तर पर न्यूॉयर्क में स्पॉट गोल्ड का भाव 0.28 फीसदी गिरकर 1310.2 डॉलर प्रति औंस हो गया। चांदी का भाव 0.22 फीसदी गिरकर 15.64 डॉलर प्रति औंस हो गया। ट्रेडर्स के मुताबिक सोने में ज्वेलर्स की तरफ से ज्यादा खरीदारी नहीं होने से मांग में कमी आई।
दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 फीसदी शुद्धता वाला सोना 120 रुपए की गिरावट के साथ 34,080 रुपए पर पहुंच गया। वहीं 99.5 फीसदी शुद्धता वाला वाला सोना 120 रुपए की गिरावट के साथ 33,910 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। अगर भारत में चांदी के भाव जानना चाहते हैं तो यहां क्लिक करें।
वहीं चांदी हाजिर का भाव 370 रुपए की गिरावट के साथ 40,680 रुपए पर पहुंच गया। साप्ताहिक डिलीवरी वाली चांदी का भाव 724 रुपए की गिरावट के साथ 39,144 रुपए प्रति किलो हो गया। चांदी के सिक्कों का भाव 1 हजार रुपए गिर गया। चांदी सिक्का लिवाल 81 हजार रुपए और बिकवाल 82 हजार रुपए पर आ गया।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका