भारतीय स्टेट बैंक (state bank of india)ने बुधवार को जानकारी दिया है कि कुल 1885 मामलों में 7951.29 करोड़ रुपये के फ्रॉड(fraud) का पता चला है। एसबीआई(sbi) ने अपनी तरफ से दी गयी जानकारी में कहा है कि चालू वित्त वर्ष के पहले 9 महीनों में ये मामले सामने आये हैं।
जी हां इस बात से अवगत करा दें कि सूचना के अधिकार (आरटीआई)(ITR)कानून के तहत प्राप्त सूचना के मुताबिक देश के सबसे बड़े कर्जदाता भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई)(SBI) में मौजूदा वित्तीय वर्ष(financial year) के शुरूआती नौ माह (अप्रैल-दिसंबर 2018) के दौरान कुल 7,951.29 करोड़ रुपए की बैंकिंग धोखाधड़ी (bank fraud)के 1,885 मामले सामने आये।
कितनी फ्रॉड किस तिमाही में
मध्यप्रदेश के नीमच निवासी आरटीआई (ITR)कार्यकर्ता चंद्रशेखर गौड़ ने बताया कि सूचना के अधिकार के तहत एसबीआई (SBI)के एक उच्च अधिकारी ने उन्हें यह जानकारी दी है। बता दें कि उन्होंने अपनी आरटीआई अर्जी पर एसबीआई के 25 फरवरी को भेजे जवाब के हवाले से बताया कि इस वित्तीय वर्ष की पहली तिमाही (अप्रैल-जून 2018) में बैंक में कुल 723.06 करोड़ रुपए की बैंकिंग धोखाधड़ी के 669 मामले सामने आये।
जबकि दूसरी तिमाही (जुलाई-सितंबर 2018) में कुल 4832.42 करोड़ रुपए की बैंकिंग धोखाधड़ी से संबंधित 660 प्रकरण प्रकाश में आये। आरटीआई(ITR) से मिली जानकारी बताती है कि मौजूदा वित्तीय वर्ष(Financial year) की तीसरी तिमाही(third quarter) (अक्टूबर-दिसंबर 2018) के दौरान एसबीआई में 2395.81 करोड़ रुपए की बैंकिंग धोखाधड़ी के 556 प्रकरण सामने आये।
हांलाकि वैसे गौड़ ने अपनी आरटीआई (itr)अर्जी में एसबीआई(sbi) से विशिष्ट तौर पर यह भी जानना चाहा था कि आलोच्य अवधि (अप्रैल-दिसंबर 2018) में उसके कितने ग्राहक बैंकिंग धोखाधड़ी के शिकार हुए और इस वजह से उन्हें कितनी रकम की चपत लगी।
जबकि सार्वजनिक क्षेत्र के दिग्गज बैंक ने उक्त प्रश्न पर आरटीआई अधिनियम 2005 की धारा सात (नौ) का हवाला देते हुए कहा कि कानूनी प्रावधानों के मुताबिक उसे इस विषय में मांगी गयी सूचना के खुलासे से छूट प्राप्त है।
SBI फ्री में होम लोन ट्रांसफर कराने का आखिरी मौका आज
वहीं दूसरी तरफ हम आपको याद दिलाना चाहेंगे कि देश का सबसे बड़ा बैंक भारतीय स्टेट बैंक (SBI) के बड़े ऑफर का फायदा उठाने का आज आखिरी दिन है। जैसा कि हमें मालूम हैं कि, SBI ने होम लोन ट्रांसफर (home loan transfer) कराने पर प्रोसेसिंग फीस जीरो (processing fee zero) कर दी है। इसका मतलब है कि अगर आप किसी भी बैंक का होम लोन (bank loan)SBI में ट्रांसफर कराते हैं तो आपको कोई चार्ज नहीं देना होगा। इस ऑफर का फायदा उठाने की आखिरी तारीख 28 फरवरी 2019 है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान