नई दिल्ली। अगर मारुति की पुरानी कार (second hand car) खरीदना या बेचना चाहते हैं तो मारुति ट्रू वैल्यू (maruti true value) एक सही जगह हो सकती है। यहां पर न सिर्फ गारंटीड पुरानी कार (second hand car) खरीदी जा सकती है बल्कि अपनी पुरानी बेची भी जा सकती है। आमतौर पर लोगों को पुरानी कार खरीदने के पहले यह डर रहता है कि कहीं उन्हें खराब कार न मिल जाए। इसके अलावा कार के पिछले मालिक की प्रमाणिक जानकारी भी कई बार पुरानी कार खरीदने वाले को नहीं मिल पाती है। लेकिन मारुति ट्रू वैल्यू (maruti true value) में अगर कोई पुरानी कार (second hand car) खरीदता है तो कंपनी उसके अच्छे कंडीशन में होने की गारंटी लेती है। इसके अलावा लोग यहां पर कार के पुराने मालिक की जानकारी भी ले सकते हैं।
मारुति ट्रू वैल्यू (maruti true value) ने किया विस्तार
पुरानी कारों की बढ़ती बिक्री को देखते हुए मारुति ट्रू वैल्यू (maruti true value) ने अपने शोरूम की संख्या को बढ़ाया है। कंपनी ने बताया है कि उसने देश में पुरानी कारों को खरीदने की चाहत रखने वाले ग्राहकों के लिए अपनी पुरानी की बिक्री के नेटवर्क का विस्तार किया है। कंपनी ने कहा इस समय उसके पास देश के 132 शहरों में 200 ऐसे शोरूम हो गए हैं। कंपनी के वरिष्ठ कार्यकारी निदेशक (विपणन एवं बिक्री) आर.एस.कलसी ने बताया है कि पुरानी कारों का बाजार तेजी से बढ़ रहा है और उपभोक्ता अपनी जरूरतों के लिये बड़ी कंपनियों पर भरोसा रहता है। इसी के चलते मारुति ने 19 महीने पहले शुरू किए गए मारुति ट्रू वैल्यू (maruti true value) नेटवर्क को नये सिरे से विस्तार किया है।
-कारपेट और सीट कवर से बदबू तो नहीं आ रही -बाहर से दिखने वाले स्क्रू पर जंग के निशान, सीट के रेल चैनल या दरवाजे के कब्जे पर जंग के निशान तो नही
-कार की वाइरिंग पर कीचड़ या मलबा जमा तो नहीं है
-फ्यूज बॉक्स के कवर पर कीचड़/जंग होना, सेंट्रल कंसोल पैनल और गियर लीवर पैनल या दरवाजे की बीड पर कीचड़ या जंग तो नहीं
-ईंजन के आसपास पानी के लाइन तो नहीं बनी है
-वायरिंग कड़ी और बेतरतीब तो नहीं है
-कार का इंटीरियर और उसका डैशबोर्ड कार की उम्र के हिसाब से मेल खाता है या नहीं
-अधिकृत विक्रेता से ही सेकेंड हैंड कार खरीदें -सेकेंड हैंड कार (used car) के बीमे के कागज चेक करें और बीमा कंपनी से यह जानकारी जुटाएं कि कोई बड़ा क्लेम तो नहीं किया गया है
यह Maruti का शोरूम है, जहां कंपनी पुरानी कारों की बिक्री करती है। यहां कार की जांच और रिफर्बिश्ड से लेकर निर्माता (मैन्युफेक्चरर) या दूसरी अथॉरिटी से मिला सर्टिफिकेट मिलता है। कई मामलों में इसमें एक्सटेंडेड वारंटी, स्पेशल फाइनेंसिंग और अतिरिक्त सुविधा भी शामिल होती है।
मारुति ट्रू वैल्यू (maruti true value) की ऑनलाइन जानकारी हासिल करने के लिए True value ऐप या फिर वेबसाइट से जानकारी ले सकते हैं। यह ऐप Google Play स्टोर में उपलब्ध है। इस ऐप पर मोबाइल नंबर डालना होगा। इसके बाद ओटीपी की मदद से वेरिफिकेशन किया जाएगा। इस तरह आप इस सेवा का फायदा उठा सकते हैं।
-ग्राहक मारुति ट्रू वैल्यू (maruti true value) पर कार की रेंज्स चुन सकते हैं।
-इस प्लेटफॉर्म पर जो कार बेची जाती हैं, वो 376 जांच, रिफर्बिश्मेंट और सर्टिफिकेशन के बाद बेची जाती हैं।
-कार की पिछले मालिक और ट्रांसफर से जुड़ी सारी जानकारी मिल सकेगी।
-मारुति ट्रू वैल्यू (maruti true value) की तरफ से सर्टिफाइड कारों की क्वालिटी सभी पेरामिटर्स को पार करके ही ग्राहकों तक पहुंचती है।
-मारुति ट्रू वैल्यू (maruti true value) में 1 साल की वारंटी और 3 साल की सर्विस भी मिलती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान