नई दिल्ली। भारतीय वायु सेना की तरफ से की गई एयरस्ट्राइक के कारण पाकिस्तान का शेयर बाजार धड़ाम हो गया है। पाकिस्तान का शेयर बाजार मंगलवार को जहां करीब 800 अंक की गिरावट के साथ बंद हुआ था वह आज करीब 200 अंक की गिरावट के साथ खुला। वहीं भारत के शेयर बाजार आज मजबूती के साथ खुले। इसके अलवा डॉलर के मुकाबल रुपये की भी मजबूत शुरुआत हुई।
गिरावट के साथ खुला पाक का KSE-100
मंगलवार को कराची स्टॉक एक्सचेंज का केएसई (KSE) - 100 इंडेक्स 785.12 अंक यानी 1.98% गिरकर 38,821.67 अंक पर बंद हुआ। वहीं KSE में गिरावट का यह दौर आज भी जारी रहा। बुधवार को पाकिस्तानी शेयर बाजार खुलने के बाद केएसई (KSE)- 100 इंडेक्स में 200 से ज्यादा अंक टूट चुका था। यह इंडेक्स पाकिस्तान शेयर के बाजार के सबसे प्रमुख इंडेक्स हैं। यह इसी तरह हैं जैसे भारतीय शेयर बाजर में सेंसेक्स (sensex) और निफ्टी (nifty) की अहम हैं।
हालांकि आज भारत के बाजार सुधरे
Stock Market : बुधवार को सेंसेक्स (Sensex) 216.17 अंकों की तेजी के साथ 36,189.88 अंक के स्तर पर खुला। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी (Nifty) 52.20 अंकों की तेजी के साथ 10,887.50 अंक के स्तर पर खुला। वहीं आज विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में रुपये (Rupee) की शुरुआत तेजी के साथ हुई है।
रुपये की मजबूत शुरुआत
Forex Market : पाकिस्तान पर मंगलवार को भारत की तरफ से की गई एयर स्ट्राइक के अगले दिन विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में रुपये (Rupee) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। बुधवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया आज 1 पैसे की मजबूती के साथ 71.05 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं मंगलवार को डॉलर के मुकाबले रुपया 17 पैसे की बढ़कर 70.98 रुपये के स्तर पर बंद हुआ है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान