नीरव मोदी की 147.72 करोड़ रुपये की संपत्ति प्रवर्तन निदेशालय ईडी ने अटैच की है। जानकारी दें कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मंगलवार को कहा कि उसने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) घोटाले को लेकर जारी जांच के संबंध में फरार हीरा व्यापारी नीरव मोदी और उसकी सहयोगी कंपनियों की 147 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त की है।
एजेंसी ने एक बयान में कहा है कि यह कार्रवाई धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) 2002 की धाराओं के तहत की गई है।
जब्त किया गया मुंबई और सूरत की संपत्तियों को
बता दें कि बयान में कहा गया है कि ईडी ने मुंबई और सूरत में स्थित चल और अचल संपत्तियों को अस्थायी रूप से जब्त किया है, जिसमें आठ कारें, संयंत्र और मशीनरी, आभूषण, पेंटिंग और अचल संपत्तियां शामिल हैं और जिनका बाजार मूल्य 147,22 करोड़ रुपए है, जो नीरव मोदी और उसके समूह की सहयोगी कंपनियों के स्वामित्व वाली हैं। इतना ही नहीं इनके नाम फायरस्टार डायमंड इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, फायरस्टार इंटरनेशनल प्राइवेट लिमिटेड, राधेशायर जूलरी कंपनी प्राइवेट लिमिटेड और रिदम हाउस प्राइवेट लिमिटेड हैं।
अब तक नीरव मोदी की 1725 करोड़ की संपत्ति जब्त
ईडी ने इससे पहले भारत और विदेशों में 1,725.36 करोड़ रुपए की संपत्तियां जब्त की थी। संपत्तियों के अलावा, ईडी ने 489.75 करोड़ रुपए का सोना, हीरा, बुलियन, आभूषण और अन्य कीमती सामान भी जब्त किए थे। नीरव मोदी और उसके मामा मेहुल चोकसी की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और ईडी जांच के घेरे में हैं।
ईडी ने सीबीआई द्वारा दर्ज प्राथमिकी के आधार पर 15 फरवरी को उनके और अन्य के खिलाफ धन शोधन के मामले दर्ज किए थे। ईडी अब तक चोकसी और नीरव मोदी की 4,765 करोड़ रुपये की संपत्ति जब्त कर चुकी है।
हालांकि इसके पहले, ईडी ने दुबई में नीरव मोदी की 11 संपत्तियों को जब्त कर लिया था। ईडी ने लंदन अमेरिका हांगकांग और सिंगापुर और भारत में कार्रवाई करते हुए नीरव मोदी से संबंधित 637 करोड की चल अचल संपत्ति अटैच कर ली थी। पूरे मामले में प्रवर्तन निदेशालय मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान