स्थानीय मांग कम होने तथा विदेशी बाजारों की नरमी से मंगलवार को दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपए टूटकर 34,530 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। चांदी भी 195 रुपए गिरकर 41,405 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई।
कारोबारियों ने कहा कि विदेशी बाजारों की नरमी तथा स्थानीय आभूषण निर्माताओं की मांग कम होने से सोने के भाव गिरे हैं। औद्योगिक इकाइयों तथा सिक्का निर्माताओं की मांग नरम होने से चांदी कमजोर हुई है। भारत में आज के साने के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.14 प्रतिशत गिरकर 1,326.30 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। चांदी भी 0.16 प्रतिशत गिरकर 15.93 डॉलर प्रति औंस रही। स्थानीय बाजार में 99.5 प्रतिशत वाला सोना 60 रुपए टूटकर 34,530 रुपए और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40 रुपए टूटकर 34,400 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गया। आठ ग्राम वाली गिन्नी भी 26,600 रुपए प्रति इकाई पर टिकी रही। भारत में चांदी के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें।
चांदी हाजिर 195 रुपए गिरकर 41,405 रुपए प्रति किलोग्राम पर आ गई। साप्ताहिक आपूर्ति वाली चांदी भी 314 रुपए की गिरावट के साथ 40,076 रुपए प्रति किलोग्राम रही। हालांकि चांदी के सिक्कों में तेजी देखी गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली क्रमश: एक-एक हजार रुपए मजबूत होकर 83 हजार रुपए और 84 हजार रुपए प्रति सैकड़ा पर पहुंच गए।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका