पेंशन कोष नियामक पीएफआरडीए (PFRDA)नैशनल पेंशन प्रणाली (NPS) से जुड़े लोगों के लिए न्यूनतम रिटर्न योजना पर काम कर रहा है। एनपीएस सेवानिवृत्ति के लिए योगदान के जरिये बचत करने की योजना है। बता दें कि यह जनवरी के अंत तक 2.91 लाख करोड़ रुपये की संपत्ति का प्रबंधन कर रहा था और इससे जुड़े लोगों की संख्या 1.21 करोड़ है।
योजना के लिए मांगे आवेदन
वहीं पेंशन कोष नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) के एक दस्तावेज के अनुसार, नियामक ग्राहकों के लिए न्यूनतम रिटर्न(minimum return) की गारंटी योजना को विकसित करने तथा इसका डिजायन तैयार करने पर काम कर रहा है। नियामक ने बीमा कंपनियों से न्यूनतम रिटर्न योजना(minimum return) डिजायन करने, विकसित करने और रिटर्न की राशि सुझाने के लिये निविदाएं मंगायी हैं।
युवाओं को अच्छा रिटर्न
इस बात की जानकारी दें कि नियामक का कहना हैं कि कम से कम पांच साल पुराना सरकारी संगठन, सरकारी उपक्रम, भागीदारी कंपनी, तय देनदारी वाली भागीदारी या प्राइवेट लिमिटेड कंपनी आवेदन कर सकती हैं। युवाओं को एनपीएस से अच्छा रिटर्न, फ्लेक्सिबिलिटी और टैक्स लाभ प्रदान करता है।
NPS के हैं कई फायदे
इस बात से रूबरू करा दें कि अगर आप युवा हैं, खास तौर से 20 से 35 साल के हैं तो यह आपके लिए बेहतरीन ऑप्शन है। यह अच्छा रिटर्न, फ्लेक्सिबिलिटी और टैक्स लाभ प्रदान करता है। हाल ही में इसे 100% टैक्स फ्री कर दिया गया है। इसका मतलब अब यह PPF की तरह ही छूट-छूट-छूट (EEE) की श्रेणी में आ गया है।
NPS अकाउंट दो तरह के होते
एनपीएस अकाउंट(NPS Account) दो तरह के होते हैं- टियर 1 और टियर 2. टियर 1 अकाउंट खुलवाना जरूरी है तभी आप टियर 2 अकाउंट खुलवा सकते हैं। टियर 1 एक पेंशन अकाउंट है जो अनिवार्य है और जिसमें से पैसे निकालने की इजाजत नहीं है, लेकिन टियर 2 एक स्वैच्छिक सेविंग्स अकाउंट है, जिसमें सब्स्क्राइबर जब चाहे तब पैसे निकाल सकते हैं।
ऐसे खुलवा सकते हैं NPS खाता
आप एनपीएस NPS के तहत 18 से 60 साल तक के लोग खाता खुलवा सकते हैं। इसके लिए भारतीय नागरिक होना या भारतीय निवास के पते वाला NRI होना जरूरी है। केवाईसी (KYC) नियमों का पालन करते हुए आप आसानी से यह खाता खुलवा सकते हैं। आप इसे ऑनलाइन या ऑफलाइन भी खुलवा सकते हैं। इसके लिए आपको बैंक या पोस्ट ऑफिस जाना होगा। eNPS प्लेटफॉर्म के लिए आप ऑनलाइन भी अप्लाई कर सकते हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान
- चेन्नई रेल अपडेट: आज रात कई ट्रेनें रद्द, सफर से पहले चेक करें अपना रूट और टाइमिंग