अंतरराष्ट्रीय बाजार(international market) में कच्चे तेल की कीमतों में जारी तेजी के बीच भारतीय बाजार(indian market) में पेट्रोल-डीजल(petrol-diesel) की कीमतों में बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। देश की सबसे बड़ी सरकारी तेल कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन लिमिटेड(indian oil cooperation limited) ने शनिवार 23 फरवरी को पेट्रोल की कीमत में 6 पैसे और डीजल की कीमत में 7 से 8 पैसे की बढ़ोतरी की।

Advertisement

आज के पेट्रोल डीजल के आकड़ें

राजधानी दिल्ली में पेट्रोल(petrol) 6 पैसे बढ़कर 71.35 रुपए प्रति लीटर और डीजल (diesel)7 पैसे बढ़कर 66.55 रुपए प्रति लीटर हो गया है। कोलकाता में पेट्रोल 6 पैसे बढ़कर 73.45 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7 पैसे बढ़कर 68.34 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

Advertisement

मुंबई में पेट्रोल 6 पैसे बढ़कर 76.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल 8 पैसे बढ़कर 69.71 रुपए प्रति लीटर हो गया है। चेन्नई में पेट्रोल 6 पैसे बढ़कर 74.08 रुपए प्रति लीटर और डीजल 7 पैसे बढ़कर 70.32 रुपए प्रति लीटर हो गया है। आज के पेट्रोल की अपने शहर की कीमत जानने के लिए यहां क्‍ल‍िक करें

जबकि पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 67.37 रुपए, 70.8 रुपए, 75.31 रुपए, 74.3 रुपए और 74.36 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए।

Advertisement

बाजार में कच्‍चे तेल की कीमतों में आया उछाल

अंतरराष्ट्रीय बाजार (international market)में कच्चे तेल की कीमतों में फिर उछाल आ गया है। ब्रेंट क्रूड ऑयल 0.09 फीसदी बढ़कर 67.25 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। WTI क्रूड 0.53 फीसदी बढ़कर 57.26 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। अपने शहर के डीजल के भाव जानने के ल‍िए यहां क्‍लिक करें

Advertisement

आपको बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट(international market) में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्‍त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्‍यवस्‍था को लागू किया गया।