Stock Market : गुरुवार को जहां सेंसेक्स (Sensex) मामूली तेजी के साथ वहीं निफ्टी (Nifty) मामूली गिरावट के साथ खुला। आज सुबह सेंसेक्स 7.59 अंक की तेजी के साथ 35763.85 अकों के स्तर पर खुला। वहीं निफ्टी 5.30 अंक की गिरावट के साथ 10730.20 अंकों के स्तर पर खुला। आज शेयर बाजार में खुलते ही करीब 428 शेयर बढ़कर और 333 शेयर गिरावट के साथ कारोबार कर रहे थे, वहीं 42 शेयरों के दाम में काई चेंज नहीं हुआ था। वहीं डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे की मजबूती के साथ 71.06 रुपये के स्तर पर खुला।

Advertisement

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-ONGC का शयेर करीब 2 रुपये बढ़कर 145.85 रुपये के स्तर पर खुला।
-ICICI Bank का शेयर करीब 5 रुपये की बढ़त के साथ 349.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-Sun Pharma का शेयर करीब 6 रुपये की तेजी के साथ 428.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-JSW Steel का शेयर करीब 3 रुपये की बढ़त के साथ 277.20 रुपये के स्तर पर खुला।
-IndusInd Bank का शेयर करीब 11 रुपये की बढ़त के साथ 1,491.50 रुपये के स्तर पर खुला।

Advertisement

निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-BPCL का शेयर करीब 12 रुपये की गिरावट के साथ 328.90 रुपये के स्तर पर खुला।
-Infosys का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 729.55 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bharti Airtel का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 305.45 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 314.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-Yes Bank का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 216.25 रुपये के स्तर पर खुला।

Advertisement

रुपये में मजबूत शुरुआत
Forex Market : विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में गुरुवार को रुपये (Rupee) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया आज 5 पैसे की मजबूती के साथ 71.06 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं बुधवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (Rupee) 23 पैसे की बढ़त के साथ 71.11 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement