गुरुवार दिल्ली में 20 फरवरी की तुलना में पेट्रोल 15 पैसा महंगा हुआ तो वहीं डीजल में 26 पैसे का उछाल देखने को मिला। सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (आईओसी) ने अगले वित्त वर्ष में अमेरिका से 30 लाख टन कच्चा तेल खरीदने के लिए 1.5 अरब डॉलर का वार्षिक सौदा किया है।

Advertisement

बता दें क‍ि पेट्रोल और डीजल की गुरुवार की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से कोई खास उतार-चढ़ाव देखने को नहीं मिला। 21 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.15 रुपये प्रति लीटर है। डीजल की कीमत 66.33 रुपये प्रति लीटर रहेगा। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 76.74 रुपये प्रति लीटर रहेगा। डीजल की कीमत मुंबई में 69.42 रुपये प्रति लीटर रहेगा। 20 फरवरी से कीमतों की तुलान की जाए तो कुछ पैसें महंगे हुए हैं।

Advertisement

इस बात की जानकारी दें कि दिल्ली में 20 फरवरी की तुलना में पेट्रोल 15 पैसा महंगा हुआ तो वहीं डीजल में 26 पैसे का उछाल देखने को मिला। वहीं कोलकाता में बीते दिनों के मुताबिक, 20 फरवरी को राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71 रुपये प्रति लीटर बिका। डीजल की कीमत 66.7 रुपये प्रति लीटर था। वहीं आर्थिक राजधानी मुंबई में पेट्रोल 76.59 रुपये प्रति लीटर बिका तो डीजल 69.25 रुपये प्रति लीटर रहा।

Advertisement

महानगरों में पेट्रोल की कीमत

दिल्ली-एनसीआर स्थित नोएडा, गाजियाबाद, फरीदाबाद और गुरुग्राम में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 70.74 रुपए, 70.61 रुपए, 71.83 रुपए और 71.61 रुपए प्रति लीटर रहीं।

पेट्रोल के दाम चंडीगढ़, लखनऊ, पटना, भोपाल, इंदौर में क्रमश: 67.1 रुपए, 70.57 रुपए, 75.03 रुपए, 74 रुपए और 74.06 रुपए प्रति लीटर दर्ज किए गए। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत से रूबरू होने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

Advertisement

बता दें कि हर 15 दिन पर कीमतें रिवाइज होने की पुरानी व्यवस्था एक अप्रैल 2002 को शुरू हुई। इसके तहत पिछले 15 दिन में इंटरनेशनल मार्केट में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव और इंटरनेशनल मार्केट में रुपए की कीमतों के आधार पर कीमतों में यह बदलाव किया जाता था। दरअसल सरकार पेट्रोलिेयम पदार्थों को नियंत्रण मुक्‍त करना चाहती थी। इसी के चलते पहले हर 15 दिन पर और बाद में रोजना आधार पर कीमतों में बदलाव की व्‍यवस्‍था को लागू किया गया। अपने शहर के डीजल की कीमत से रूबरू होने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें