नई दिल्ली। वित्त वर्ष 2018-19 के लिए प्रॉविडेंट फंड (PF) जमा पर ब्याज दर को बढ़ाकर 8.65 फीसदी कर दिया गया है। पिछले वित्त वर्ष के दौरान यह दर 8.55 फीसदी थी। इस संबंध में गुरुवार को रिटायरमेंट फंड बॉडी ईपीएफओ के सेंट्रल बोर्ड ऑफ ट्रस्टीज (CBT) की हुई बैठक में फैसला किया गया। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (EPFO) के 6 करोड़ से ज्यादा अंशधारक हैं।
आय का अनुमान जारी नहीं किया
अंशधारकों को पिछले वित्त वर्ष (2017-18) में पीएफ जमा पर 8.55% की दर से ब्याज मिला था। यह पिछले 5 साल में सबसे कम है। सूत्रों के मुताबिक, ईपीएफओ की आय का अनुमान ट्रस्टीज के लिए जारी नहीं किया गया है। इसे बैठक के दौरान पेश किया गया।
नवंबर में नौकरियों का आंकड़ा 23% घटाया
ईपीएफओ ने नवंबर 2018 के लिए नौकरी का आंकड़ा 23.44% घटा दिया है। पहले इसने कहा था कि 7.16 लाख नए खाताधारक जुड़े हैं। अब इसे संशोधित कर 5.8 लाख कर दिया है। सितंबर 2017 से नवंबर 2018 तक का आंकड़ा भी 73.5 लाख से घटाकर 65.15 लाख किया गया है।
जानें पिछले वर्षों की ब्याज दरें
-2012-13 में 8.50 फीसदी
-2013-14 में 8.75 फीसदी
-2014-15 में 8.75 फीसदी
-2015-16 में 8.80 फीसदी
-2016-17 में 8.65 फीसदी
-2017-18 में 8.55 फीसदी
-2018-19 में 8.65 फीसदी
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित