तिरुमाला तिरुपति देवस्थानम (टीटीडी), जो क‍ि भगवान वेंकटेश्वर के नाम से जाना जाता है। इतना ही नहीं जो क‍ि सबसे अमीर मंदिरों में से एक मंगलवार को 2019-20 के लिए अपने बजट प्रस्तावों को पेश किया है। टीटीडी अधिकारी की माने तो वर्ष के दौरान लगभग 3,116 करोड़ रुपये के कुल राजस्व की उम्मीद है।

Advertisement

इस बात की जानकारी टीटीडी के अध्यक्ष पुत्ता सुधाकर यादव ने तिरुमाला के संवाददाताओं से कहा। उनका कहना हैं कि कुल आय में से 1,231 करोड़ रुपये की नकदी की पेशकश की गई थी। जो कि राष्ट्रीयकृत और निजी बैंकों में जमा पर मिलने वाले राजस्व का अनुमान लगभग 846 करोड़ रुपये है।

Advertisement

इस बात कि भी जानकारी दी गयी हैं कि मंदिर में पूजा-अर्चना, वीआईपी के विशेष प्रवेश टिकट और 300 रुपये की कीमत वाले ऑनलाइन टिकट सहित 292 करोड़ रुपये की राशि मिल सकती है। जबकि लड्डू प्रसादम लगभग 270 करोड़ रुपये का हो सकता है।

बता दें कि मानव बाल पर होने वाली नीलामी से लाखों की संख्या में श्रद्धालुओं, जिनमें वृद्ध, महिलाएं और शिशु शामिल हैं। उनकी मन्नत पूरी होने पर 10 करोड़ रुपये देने का अनुमान है।

Advertisement

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं को आवंटित टीटीडी आवास और मैरिज हॉल का राजस्व लगभग 105 करोड़ रुपये था।

दूसरी तरफ व्यय पर, उन्होंने कहा, 6,000 से अधिक कर्मचारियों को वेतन और अन्य मजदूरी लगभग 625 करोड़ रुपये छू सकती है। जबकि आउट सोर्सिंग कर्मियों के लिए खर्च लगभग 340 करोड़ रुपये हो सकता है।

तीर्थयात्रियों की सुविधाओं के नए निर्माण पर लगभग 400 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की उम्मीद है।
और तो उप-महाद्वीप में हिंदू धर्म की गतिविधियों के प्रचार के लिए 179 करोड़ रुपये खर्च किए जाने की उम्मीद है।