Stock Market : मंगलवार को सेंसेक्स (Sensex) और निफ्टी (Nifty) दोनों तेजी के साथ खुले। आज 8 ट्रेडिंग सेशन के बाद शेयर बाजार में तेजी देखी गई है। सुबह सेंसेक्स 118.46 अंक की तेजी के साथ 35616.90 अकों की बढ़त के साथ खुला। वही निफ्टी 30.8 अंक की बढ़त के साथ 10671.75 अंकों की तेजी के साथ खुला।
सरकार को 28 हजार करोड़ का लाभांश देगा आरबीआई
रिजर्व बैंक (Reserve Bank) ने सोमवार को सरकार को 28,000 करोड़ रुपये के डिविडेंड के भुगतान का फैसला किया है। आरबीआई (RBI) ने एक बयान के माध्यम से यह जानकारी देते हुए कहा कि उसके सेंट्रल बोर्ड से इसे मंजूरी मिल गई है। आरबीआई (RBI) अपने प्रॉफिट के एक हिस्से के तौर पर सरकार को डिविडेंड का भुगतान करता रहा है। आरबीआई ने कहा, 'लिमिटेड ऑडिट रिव्यू और वर्तमान इकोनॉमिक कैपिटल फ्रेमवर्क को लागू करने के बाद बोर्ड ने 31 दिसंबर, 2018 को समाप्त अपने वित्त वर्ष की छमाही के लिए 28 हजार करोड़ रुपए का एंटरिम डिविडेंड केंद्र सरकार को ट्रांसफर करने का फैसला किया है।' यह लगातार दूसरा साल है, जब रिजर्व बैंक सरकार को एंटरमित सरप्लस ट्रांसफर करेगा। शेयर बाजार ने इस खबर को पॉलिटिवली लिया है और यही कारण है कि आज शेयर बाजार की अच्छी ओपनिंग हुई है।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Titan Company का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 1,043.50 रुपये के स्तर पर खुुला।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 5 रुपये की तेजी के साथ 321.60 रुपये के स्तर पर खुुला।
-Bharti Airtel का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 306.65 रुपये के स्तर पर खुुला।
-Bajaj Finserv का शेयर करीब 62 रुपये की तेजी के साथ 5,947.00 रुपये के स्तर पर खुुला।
-Power Grid Corp का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 182.70 रुपये के स्तर पर खुुला।
निफ्टी (Nifty)के टॉप लूजर
-Zee Entertain का शेयर करीब 6 रुपये की गिरावट के साथ 433.30 रुपये के स्तर पर खुला।
-Wipro का शेयर करीब 3 रुपये की गिरावट के साथ 373.30 रुपये के स्तर पर खुला।
-Tata Motors का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 161.70 रुपये के स्तर पर खुला।
-HUL का शेयर करीब 11 रुपये की गिरावट के साथ 1,741.10 रुपये के स्तर पर खुला।
-Infosys का शेयर करीब 4 रुपये की तेजी के साथ 736.95 रुपये के स्तर पर खुला।
More Articles
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय