मुंबई। सस्ती उड़ान सेवा (Budget airlines) देने वाली विमानन कंपनी एयर एशिया (AirAsia) ने सीमित अवधि के लिए अपने किराये पर 20 प्रतिशत छूट का ऑफर (Discount Air Ticket Offer) लांच किया है। लोग इस ऑफर के दौरान घरेलू यात्रा के साथ-साथ विदेश यात्रा के भी हवाई टिकट (Air Ticket) बुक करा सकते हैं। एयर एशिया (Air Asia) में टाटा समूह की 51 प्रतिशत और मलेशिया की एयर एशिया की 49 प्रतिशत हिस्सेदारी है।
18 फरवरी से मिलना शुरू होगा टिकट
एयर एशिया (AirAsia) ने अपने जारी एक बयान में कहा कि 7 दिन का यह ऑफर (Discount Air Ticket Offer) 18 फरवरी से शुरू होग। इस दौरान खरीदे गए एयर टिकटों (Air Ticket) पर 25 फरवरी से 31 जुलाई के बीच यात्रा की जा सकेगी। बयान के मुताबिक कंपनी वेबसाइट या मोबाइल एप से की जाने वाली सभी बुकिंग पर यह छूट उपलब्ध होगी। यात्री सेल के दौरान घरेलू यात्रा के साथ-साथ विदेश यात्रा के भी टिकट बुक करा सकते हैं। कंपनी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुनील भास्करन ने कहा कि इस छूट योजना (Discount Air Ticket Offer) के साथ यात्री अपनी छुट्टियों के दौरान कम बजट में भी दुनिया में कई स्थानों पर यात्रा कर सकते हैं।
जानें टिकट बुक कराने का सही समय
फ्लाइट के टेक ऑफ करने के बाद एयरलाइंस कंपनी एयर टिकट (Air Ticket) नहीं बेच सकती। इसलिए ज्यादातर एयरलाइंस कंपनियां जल्दी से जल्दी सीटें भरना चाहती हैं। इसे देखते हुए जितना जल्दी हो सके अपना टिकट बुक करा लें।
टिकट रिफंडेबल है या नहीं, जरूरी जानें
नॉन रिफंडेबल टिकटों में एयरलाइंस अपने नुकसान की भरपाई करने की कोशिश करती हैं। सस्ते ऑफर (Discount Air Ticket Offer) की वजह से सीटें जल्दी भरती हैं। इसलिए अगर आपकी यात्रा में दुविधा की स्थिति है तो हमेशा रिफंडेबल टिकट ही खरीदें। एयरलाइंस (ट्रैवल एजेंट्स ) कंपनियां टिकट रिफंडेबल है या नहीं इसके बारे में पहले ही जानकारी दे देती हैं।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान