नई दिल्ली। पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) के तहत किसानों को 2000 रुपये की पहली किस्त 24 फरवरी को मिलेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 24 फरवरी को किसानों के खाते में बैंक ट्रांसफर के जरिए पहली किस्त के वितरण का शुभारंभ करेंगे। पीएम किसान (PM Kisan) योजना के तहत केंद्र सरकार ने पोर्टल शुरू कर दिया है, जहां किसान इस योजना के अपडेट देख सकतें हैं। किसान इस पोर्टल के माध्यम से अपना नाम देख सकते हैं और अगर इसमें उनका नाम नहीं है तो इसमें जुड़वाने के लिए प्रक्रिया भी शुरू कर सकते हैं।
योगी ने दी जानकारी
यह जानकारी उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गोरखपुर में आयोजित एक कार्यक्रम में दी। सीएम योगी आदित्यनाथ ने बताया कि केंद्र सरकार की इस योजना का लाभ देश के करीब 12 करोड़ छोटे और सीमांत किसानों को मिलेगा।
उत्तर प्रदेश में तैयारी जारी
उत्तर प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को निर्देश जारी कर दिए हैं कि दो हेक्टेयर से कम के उन सभी किसानों का जो पात्रता की श्रेणी में आते हैं, 24 फरवरी से पहले हर हालत में डाटा फीड कर दें। डाटा फीड करने के लिए कई जिलों में आपरेटरों को हायर किया गया है, जिससे काम समय से पूरा किया जा सके। कई जिलों में हायर किए गए आपरेटरों की संख्या 100 से ज्यादा तक है।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का पैसा सीधे किसानों के खातों में जाएगा। इसके लिए डाटा फीडिंग के दौरान औपचारिका पूरी की जा रही है। डाटा ऑपरेटर किसानों के नाम और उनके बैंक खाते को फीड करने का कार्य कर रहे हैं। इसमें बैंक आईएफएससी कोड फीड करना जरूरी कर दिया गया है। इसके अलावा किसानों से आधार नंबर भी लिया जा रहा है। जिन किसानों के पास आधार नंबर नहीं है, उन्हें आधार बनवाने के लिए कहा जा रहा है। ऐसा इसलिए जरूरी है कि क्यों कि इस योजना की दूसरी किस्त तभी मिलेगी जब किसान अपना आधार नंबर इस योजना के लिए दर्ज करा देंगे।
इन किसानों को मिलेगा फायदा
पीएम-किसान (PM-Kisan) का फायदा उन किसानों को मिलेगा, जिनके पास 2 हेक्टेयर से कम जमीन हो। किसानों के पास आधार, बैंक खाता और मोबाइल नंबर जरूरी है। हालांकि बिना आधार के भी पहली किश्त का भुगतान होगा। योजना में किसानों को रजिस्ट्रेशन कराना होगा। 1 फरवरी के भूलेख आंकड़ों के आधार पर राशि मिलेगी। योनजा का फायदा लेने के लिए किसानों को शपथ पत्र भी देना होगा। गलत जानकारी देने पर सम्मान राशि की वसूली होगी।
केन्द्र सरकार ने पीएम-किसान योजना के लिए एक पोर्टल लॉन्च कर दिया। http://pmkisan.nic.in पर योजना से जुड़े सारे नियम जारी कर दिए गए हैं। इस पोर्टल पर लोकर कोई भी देख सकता है कि वह इस योजना का लाभ पा सकता है या नहीं। बजट में सरकार ने किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना की घोषणा की थी। इसी योजना का लाभ देने के लिए यह पोर्टल लॉन्च किया गया है। राज्य सरकारें इसमें किसानों का नाम डालेंगी। जैसे ही राज्य सरकारें किसानों का नाम इस पोर्टल में डालेंगी संबंधित किसान उसे देख सकेंगे। राज्यों से कहा गया है कि वे लाभार्थियों की सूची इस पोर्टल पर 25 फरवरी तक अपलोड कर दें। जिससे उन्हें मार्च की शुरुआत में ही 2000 रुपये का पहली किस्त के रूप में भुगतान किया जा सके।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) योजना का लाभ उन लोगों को नहीं मिलेगा, जिनके परिवार का कोई सदस्य सांसद, विधायक या सरकारी नौकरी में होगा। यही नहीं पीएम-किसान (PM-Kisan) का लाभ उन लोगों को भी नहीं मिलेगा जिन्होंने पिछले वित्त वर्ष में इनकम टैक्स दिया होगा। इसके अलावा सरकार ने पीएम-किसान (PM-Kisan) योजना के दायरे से उन लोगों को भी बाहर कर दिया है, जो प्रोफेशनल काम करते हैं और इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं। इसमें डॉक्टर, वकील और अन्य ऐसे ही काम करने वाले प्रोफेशनल शामिल हैं।
जो किसान अभी या पहले संवैधानिक पद पर रहे हों उन किसानों को पीएम-किसान (PM-Kisan) योजना का फायदा नहीं मिलेगा। मौजूदा समय में जिला पंचायत अध्यक्ष और मेयर योजना से बाहर रखे गए है। साथ ही मंत्री, सांसद, विधायक को भी योजना का लाभ नहीं मिलेगा। चतुर्थ श्रेणी को छोड़कर सरकारी कर्मचारी को इसका फायदा नहीं मिलेगा। 10 हजार रुपये से अधिक मासिक पानेवाले पेंशनधारक को भी इस योजना से अलग रखा गया। डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, सीए, आर्किटेक्ट और आयकर भरने वाले इस योजना से बाहर होंगे।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान