Stock Market : रुपये की मजबूत शुरुआत और एशिया के बाजारों में तेजी के चलते आज भारत के शेयर बाजार भारी तेजी के साथ खुले। सेंसेक्स 200 अंक मजबूत होकर 36355 के स्तर खुला तो निफ्टी भी 50 अंकों से ज्यादा तेजी के साथ 10886 के स्तर पर खुला। दूसरी तरफ आज डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया 27 पैसे की बढ़त के साथ 70.43 रुपये के स्तर पर खुला।

Advertisement

निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Sun Pharma का शेयर करीब 13 रुपये की मजबूती के साथ 449.65 रुपये के स्तर पर खुला।
-ITC का शेयर करीब 7 रुपये की मजबूती के साथ 282.75 रुपये के स्तर पर खुला।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 14 रुपये की मजबूती के साथ 612.40 रुपये के स्तर पर खुला।
-Power Grid Corp का शेयर करीब 3 रुपये की मजबूती के साथ 184.30 रुपये के स्तर पर खुला।
-Adani Ports का शेयर करीब 5 रुपये की मजबूती के साथ 331.45 रुपये के स्तर पर खुला।

Advertisement

निफ्टी (Nifty)के टॉप लूजर
-HPCL का शेयर करीब 6 रुपये की कमजोरी के साथ 228.50 रुपये के स्तर पर खुला।
-Bharti Infratel का शेयर करीब 7 रुपये की कमजोरी के साथ 305.80 रुपये के स्तर पर खुला।
-BPCL का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 332.55 रुपये के स्तर पर खुला।
-M&M का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 640.95 रुपये के स्तर पर खुला।
-Hero Motocorp का शेयर करीब 19 रुपये की गिरावट के साथ 2,781.00 रुपये के स्तर पर खुला।

Advertisement

एशियाई बाजारों में तेजी
आज एशियाई बाजारों में मजबूती देखने को मिल रही है। एसजीएक्स निफ्टी में करीब 30 अंकों का उछाल देखने को मिल रहा है। ट्रेड डील पर ट्रंप की नरमी और शटडाउन टलने से कल के कारोबार में अमेरिकी बाजारों में शानदार तेजी देखने को मिली और डाओ करीब 375 अंक चढ़कर बंद हुआ। वहीं जापान का बाजार निक्केई 321.38 अंक यानि 1.54 फीसदी की मजबूती के साथ 21185.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं, एसजीएक्स निफ्टी 32.50 अंक यानि 0.30 फीसदी की बढ़त के साथ 10894.00 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। आज स्ट्रेट्स टाइम्स में 0.87 फीसदी की मजबूती देखने को मिल रही है। वहीं हैंगसेंग 129.53 अंक यानि 0.46 फीसदी की मजबूती के साथ 28,300.86 के स्तर पर नजर आ रहा है। ताइवान के बाजार में आज कमजोरी देखने को मिल रही है और ये 0.18 फीसदी गिरकर 10079.89 के स्तर पर नजर आ रहा है। वहीं शांघाई कंपोजिट 0.29 फीसदी की बढ़त दिखा रहा है।

Advertisement

रुपये में शानदार तेजी
Forex Market :
विदेशी मुद्रा बाजार (Forex Market) में बुधवार को रुपये (Rupee) की शुरुआत मजबूती के साथ हुई है। डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया आज 27 पैसे की बढ़त के साथ 70.43 रुपये के स्तर पर खुला है। वहीं रुपया (Rupee) मंगलवार को डॉलर (dollar) के मुकाबले 47 पैसे की जोरदार बढ़त के साथ 70.70 के स्तर पर बंद हुआ था।

Advertisement