Stock Market : शेयर बाजार (Stock Market) की हफ्ते की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। आज सबसे ज्यादा बैंक और एनबीएफसी सेक्टर के शेयरों की सबसे ज्यादा पिटाई हुई। कारोबार के अंत में सेंसेक्स (sensex) 151.45 अंक की गिरावट के साथ 36395 अंक बंद हुआ। वहीं निफ्टी (nifty) 54.80 अंक यानि 0.50 फीसदी की कमजोरी के साथ 10888.80 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं शाम को डॉलर (DOLLAR) के मुकाबले रुपया (RUPEE) 14 पैसे की मजबूती के साथ 71.16 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
अन्य इंडेक्स भी टूटे
बैंक निफ्टी में भी आज गिरावट का रुझान रहा और ये करीब 66 अंक टूटकर बंद हुआ है। मिडकैप शेयरों की हालत में कोई सुधार नहीं आया। मिडकैप इंडेक्स की गिरावट आज भी जारी रही और ये 250 अंकों से भी ज्यादा कमजोर हुआ है। वहीं बीएसई का स्मॉलकैप इंडेक्स 1.5 फीसदी टूटकर 13450.47 के स्तर पर बंद हुआ है।वहीं एनबीएफसी शेयरों की आज जोरदार पिटाई होती दिखी। रैप्को होम फाइनेंस जहां 4.5 फीसदी पिटा है, वहीं इंडियाबुल्स हाउसिंग फाइनेंस में 1.75 फीसदी की गिरावट आई है। उज्जीवन में 3.5 फीसदी तक की गिरावट आई, जबकि कैनफिन होम्स भी करीब 3 फीसदी की कमजोरी देखी गई।
निफ्टी (nifty) के टॉप गेनर
-Tata Steel का शेयर आज करीब 12 रुपये बढ़कर 480.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Cipla का शेयर करीब 9 रुपये बढ़कर 543.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-IOC का शेयर करीब 2 रुपये बढ़कर 135.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Motors का शेयर करीब 2 रुपये बढ़कर 152.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-HCL Tech का शेयर करीब 11 रुपये बढ़कर 1,079.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
निफ्टी (nifty) के टॉप लूजर
-Dr Reddys Labs का शेयर करीब 154 रुपये टूटकर 2,615.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-M&M का शेयर करीब 35 रुपये टूटकर 647.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ONGC का शेयर करीब 6 रुपये टूट कर 138.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Hindalco का शेयर करीब 6 रुपये टूटकर 199.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-UltraTechCement का शेयर करीब 108 रुपये टूटकर 3,449.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- SEBI का बड़ा एक्शन: Axis Mutual Fund Front Running Case में 7 साल का बैन, क्या है मामला?
- Q1 Results Today: L&T, HUL और वरुण बेवरेजेस के नतीजों का दिन! जानें किन शेयरों में दिखेगा बड़ा एक्शन
- Indo-MIM Listing Today: आज बाजार में होगी धमाकेदार एंट्री! लिस्टिंग के बाद शेयर बेचने का सही तरीका
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- Indo-MIM IPO: लिस्टिंग गेन का लालच या SIP की लंबी रेस? निवेश से पहले ये जरूर पढ़ें