नई दिल्ली। एक लाख से ज्यादा कर्मचारी वाली सूचना प्रौद्योगिकी कंपनी टेक महिंद्रा का दिसंबर, 2018 को समाप्त चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में कंसोलिडेट शुद्ध लाभ 27.5 प्रतिशत बढ़कर 1,203 करोड़ रुपये हो गया है। इस तिमाही के दौरान कंपनी की कंसोलिडेट परिचालन आय 15 प्रतिशत बढ़कर 8,944 करोड़ रुपये पर पहुंच गई, जो इससे पिछले वित्त वर्ष इसी तिमाही में 7,776 करोड़ रुपये रही थी। दिसंबर, 2018 अंत तक कंपनी के कर्मचारियों की संख्या 1,21,842 थी।
उपलब्धि वाली तिमाही
टेक महिंद्रा के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी सी पी गुरनानी ने कहा, 'यह टेक महिंद्रा के लिए उपलब्धि वाली तिमाही रही। अब हमारी निगाह सालाना पांच अरब डॉलर की आमदनी पर है। समीक्षाधीन तिमाही में सभी मोर्चों पर हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा।'
बीएचईएल का मुनाफा बढ़ा
वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 25.3 फीसदी बढ़कर 192 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल का मुनाफा 153 करोड़ रुपये रहा था। वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 10.1 फीसदी बढ़कर 7,336.4 करोड़ रुपये हो गया है। वित्त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की आय 6,666 करोड़ रुपये रहा थी।
एबिटडा में आई गिरावट
सालाना आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की एबिटडा 265 करोड़ रुपये से घटकर 219 करोड़ रुपये रही है। साल दर साल आधार पर वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में बीएचईएल की एबिटडा मार्जिन 4 फीसदी से घटकर 3 फीसदी रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान