Stock Market : आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी आने के एक दिन पहले शेयर बाजार में जोरदार तेजी देखने को मिली। निफ्टी आज 1 अक्टूबर के बाद फिर 11000 अंक का स्तर पार करने में सफल रहा। वहीं सेंसेक्स 350 अंक से ज्यादा मजबूत हुआ है और इंट्राडे में एक बार 37,000 के पार भी निकलने में सफल रहा। वहीं डॉलर के मुकाबले रुपया शाम को 2 पैसे की मजबूती के साथ 71.54 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।

Advertisement

ये रहे बंदी के स्तर
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 358 अंक यानि 0.98 फीसदी की मजबूती के साथ 36,975.23 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 128.10 अंक यानि 1.17 फीसदी की बढ़त के साथ 11062.45 के पार बंद हुआ है।

Advertisement

निफ्टी (nifty) के टॉप गेनर
-Tech Mahindra का शेयर करीब 60 रुपये की बढ़त के साथ 811.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Zee Entertain का शेयर करीअब 23 रुपये की गिरावट के साथ 388.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Cipla का शेयर करीब 27 रुपये की बढ़त के साथ 534.95 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Steel का शेयर करीब 20 रुपये की बढ़त के साथ 485.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Grasim का शेयर करीब 30 रुपये की बढ़त के साथ 733.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement

निफ्टी (nifty) के टॉप लूजर
-Adani Ports का शेयर करीब 10 रुपये की गिरावट के साथ 330.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Dr Reddys Labs का शेयर करीब 32 रुपये की गिरावट के साथ 2,789.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-IndusInd Bank का शेयर करीब 16 रुपये की गिरावट के साथ 1,526.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Titan Company का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 1,059.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-NTPC का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 137.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।

Advertisement

क्रेडिट पॉलिसी गुरुवार को
आरबीआई की क्रेडिट पॉलिसी गुरुवार को 11.45 बजे जारी हो जाएगी। बाजार आरबीआई गवर्नर शक्तिकांता दास से दरों में कटौती की आस लगाए बैठा है, लेकिन क्या गवर्नर साहब दरें घटाएंगे। शेयर बाजार के ज्यादातर जानकारों का मानना है कि इस बार दरों में कटौती होगी।