मंगलवार को सोने में तेजी का रुख भी जारी रहा। बता दें कि कारोबार में सोना 25 रुपये के उछाल के साथ 34,475 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के मुताबिक मजबूत वैश्विक संकेतों के चलते राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोने की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
सोने की ही तरह चांदी की कीमतों में भी तेजी देखने को मिली है। आज के कारोबार में चांदी 170 रुपये के उछाल के साथ 41,700 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बंद हुई है। चांदी की कीमतों में इस उछाल की वजह औद्योगिक इकाईयों और सिक्का निर्माताओं की ओर से तेज उठान रही है। भारत में सोने की कीमत से रूबरू होने के लिए ये पढ़ें।
हांलाकि ट्रेडर्स का कहना है कि स्थानीय मांग सुस्त रहने के साथ ही मजबूत वैश्विक संकेतों ने सोने को लेकर सेंटिमेंट्स मजबूत करने का काम किया है, जिसके कारण पीली धातु की कीमतों में तेजी देखने को मिली है।
वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना उछाल के साथ 1,315.33 डॉलर प्रति औंस और चांदी 15.88 डॉलर प्रति औंस के स्तर पर रही है। सोमवार को सोने की कीमतों में 340 रुपये का उछाल देखने को मिला था। भारत के चांदी की कीमत से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
बता दें कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 99.9 फीसद और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 25 रुपये के उछाल के साथ 34,475 रुपये और 34,325 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। हालांकि गिन्नी के भाव 26,100 रुपये प्रति 8 ग्राम पीस पर बरकरार रहे हैं।
वहीं तैयार चांदी का भाव 170 रुपये के उछाल के साथ 41,700 रुपये प्रति किलोग्राम रहा, जबकि साप्ताहिक आधारित डिलीवरी 208 रुपये के उछाल के साथ 40,645 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर रही है।
More Articles
- ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी
- Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?
- अदाणी एंटरप्राइजेज ने एयरलाइन लॉन्च की अटकलों को किया खारिज, कहा- रिपोर्ट्स निराधार
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका