शनिवार को पेट्रोल के दाम में आज लगातार तीसरे दिन कटौती की गई है। आम जनता को राहत देते हुए आज पेट्रोल के दाम में औसतन 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गयी है।
डॉलर के मुकाबले मजबूत आते रुपये से कुछ राहत तो मिली है लेकिन खास बात यह है कि इंटरनेशनल मार्केट में क्रूड आयल के दाम में एक बार फिर से इजाफा हुआ है। जानकारों की मानें तो अगर ये इजाफा जारी रहा तो पेट्रोल डीजल के दाम एक बार फिर से परेशानी हो सकती है।
वहीं डीजल के दाम में आज को बदलाव नहीं किया गया। आज डीजल के दाम देश के मुख्य महानगरों में कल यानी शुक्रवार वाले ही लागू होंगे।
पेट्रोल की कीमत में 10 पैसे प्रति लीटर कटौती दर्ज
देश के मुख्य महानगरों में आज शनिवार को पेट्रोल के दामों में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती दर्ज की गई है। बता दें कि लगातार तीसरे दिन हुई कटौती से जनता को पेट्रोल के दामों में काफी राहत मिली है। कटौती के बाद आज देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम 70.84 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं।
वहीं कोलकाता, मुंबर्इ और चेन्नर्इ में भी पेट्रोल के दाम में 10 पैसे प्रति लीटर की कटौती देखने को मिली। जिसके बाद इन तीनों शहरों में पेट्रोल के दाम क्रमशः 70.84, 72.94, 76.41 और 73.54 रुपए हो गए हैं। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
महानगरों में आज के डीजल की कीमत
डीजल के दाम में आज दो दिन की कटौती के बाद कोई बदलाव नहीं किया गया है। शनिवार में डीजल के दाम देश में कल यानी शुक्रवार वाले ही लागू होंगे। बिना किसी बदलाव के राजधानी दिल्ली में डीजल के दाम 65.71 रुपये प्रति लीटर रहेंगे। वहीं कोलकाता मुंबई और चेन्नई में डीजल के दाम बिना किसी बदलाव के क्रमशः 65.71, 67.49, 68.81 और 69.41 रुपए प्रति लीटर चुकाने होंगे। आप अपने शहर के डीजल के भाव जानने के लिए यहां क्लिक करें।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान