मोबाइल के नेटवर्क खराब होने के कारण अगर आप दूसरे नेटवर्क में स्विच करना चाहते हैं तो ये खबर वाकई आपके काम की है। जी हां अब परेशान होने की जरुरत नहीं हैं क्योंकि बीएसएनएल आपके लिए एक अच्छा ऑप्शन ले के आया है।
अब ग्राहक बिना मोबाइल नेटवर्क के भी वीडियों कॉलिंग और वॉइस कॉलिंग कर पाएंगे। हाल ही में भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) ने विंग्स एप्लिकेशन लॉन्च किया है।
इसकी मदद से यूजर्स मोबाइल नेटवर्क न होने की स्थिति में भी इस ऐप और वाई-फाई की मदद से इंटरनेट कॉलिंग कर सकेंगे। तो यदि आप भी इस एप्प को इस्तेमाल करना चाहते हैं तो इसके लिए आपको पहले BSNL की वेबसाइट पर रजिस्टर करना होगा। इसमें रजिस्टर करने के लिए यूजर्स को आइडेंटिटी प्रूफ समेत पता और फोटो की जरूरत पड़ेगी।
प्ले स्टोर से विंग्स ऐप को कर सकते हैं डाउनलोड
सबसे पहले प्लेस्टोर से एप डाउनलोड करने के बाद 1,099 रुपये का भुगतान करें। पेमेंट करने के बाद आपके स्मार्टफोन पर विंग्स एप एक साल के लिए एक्टिवेट हो जाएगा। यह प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूजर्स के फोन में Wings Pin सेंड किया जाएगा। यूजर्स को गूगल प्ले स्टोर से विंग्स ऐप को डाउनलोड और इंस्टॉल करने के बाद इसी विंग्स पिन को एंटर करना होगा।
अपने इस ऐप को लेकर BSNL का कहना है कि वह यूजर्स का VoIP (Voice over Internet Protocol) एक्सपीरियंस बेहतर बनाना चाहता है और BSNL Wings ऐप को लॉन्च करना इस दिशा में पहला कदम है। विंग्स ऐप की खासियत यह है कि यह यूजर्स को उन इलाकों में भी सुविधा देगा जहां मोबाइल नेटवर्क नहीं पहुंचते। विंग्स ऐप से कॉल करने के लिए यूजर किसी भी 2G, 3G, 4G सेल्युलर नेटवर्क के अलावा Wifi का इस्तेमाल भी कर सकते हैं
ऐप फोन कॉन्टैक्ट्स को करेगा सिंक
आपको यह जानकर बेहद खुशी होगी कि इस ऐप की सहायता से यूजर्स बेसमेंट्स या मल्टीस्टोरी बिल्डिंग्स में भी इंटरनेट कॉलिंग कर पाएंगे। इसका फायदा उठाने के लिए यूजर्स को Wifi का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इस ऐप का इंटरफेस सामान्य कॉलिंग ऐप के जैसा ही रखा गया है, जिससे कि यह यूजर फ्रेंडली रहे। इसके अलावा यह ऐप खुद ही यूजर को फोन में मौजूद कॉन्टैक्ट्स को सिंक कर लेगा, जिससे कॉलिंग के लिए यूजर को बार-बार कॉन्टैक्ट लिस्ट देखने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान