बजट से पहले जनता को मोदी सरकार ने बड़ा तोहफा दिया है। घरेलू रसोई गैस के सब्सिडी वाले सिलेंडर की कीमत घट गई। गुरुवार को सब्सिडी वाला और बिना सब्सिडी वाला दोनों सिलेंडर सस्ते हो गए। सब्सिडी वाले गैस सिलेंडर का दाम 1.46 रुपए घटा। वहीं बिना सब्सिडी वाले सिलेंडर का दाम 30 रुपए घटा है।
नई कीमत गुरुवार मध्यरात्रि से लागू
बता दें कि सरकारी पेट्रोलियम ईंधन वितरण कंपनियों ने रसोईं गैस सिलेंडर के दाम में एक माह में लगातार तीसरी बार कमी की है। इसकी मुख्य वजह इस ईंधन पर कर का भार कम होना है। देश की सबसे बड़ी रसोई गैस कंपनी इंडियन ऑयल ने एक बयान में कहा कि बृहस्पतिवार की मध्यरात्रि से दिल्ली में सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के गैस सिलेंडर की कीमत 493.53 रुपए होगी जो अभी 494.99 रुपए है।
गैस सब्सिडी वाले सिलिंडर की कीमत
बता दें कि इसी तरह बिना सब्सिडी वाले 14.2 किलोग्राम के सिलेंडर की कीमत भी 30 रुपए घटकर अब 659 रुपए प्रति सिलेंडर की गयी है। इससे पहले एक दिसंबर को सब्सिडी वाले सिलेंडर पर 6.52 रुपए और एक जनवरी को 5.91 रुपए की कटौती की गई थी। एलपीजी के दामों में कमी की अहम वजह अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत घटना और अमेरिकी डॉलर के मुकाबले रुपए की स्थिति में सुधार होना है।
हालांकि एलपीजी ग्राहकों को सिलेंडर बाजार कीमत पर लेने होते हैं। सरकार एक उपभोक्ता को साल में अधिकतम 12 सिलेंडर पर सब्सिडी देती है। सब्सिडी हर महीने अलग-अलग हो सकती है जो विदेशी मुद्रा विनिमय और अंतरराष्ट्रीय बाजार में एलपीजी की कीमतों के औसत के अनुसार तय की जाती है।
इस कटौती के बाद सब्सिडी वाले सिलेंडरों के ग्राहकों को उनके खाते में फरवरी में 165.47 रुपए प्रति सिलेंडर की दर से सब्सिडी मिलेगी। जनवरी में यह राशि 194.01 रुपए थी।
More Articles
- HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST e-Way Bill में बड़ा बदलाव: 1 अगस्त से Ship-to GSTIN अनिवार्य, कहीं आपका माल न रुक जाए!