वित्‍त मंत्री पीयूष गोयल ने बजट 2019 पेश करते हुए संसद में ऐलान किया कि इस साल रेलवे बजट 64 हजार 587 करोड़ रुपये का होगा। उन्‍होंने ऐलान किया कि रेलवे पर एक लाख करोड़ रुपये से ज्‍यादा खर्च करेंगे।

Advertisement

बता दें कि वित्‍त मंत्री ने कहा कि वंदे भारत एक्‍सप्रेस से देश को वर्ल्‍ड क्‍लास रेलवे की सुविधा दी जाएगी। आपको जानकर खुशी होगी की इसकी खास बात यह है कि इसे पूरी तरह से भारतीय इंजीनियरों ने तैयार किया है।

Advertisement

इसके साथ ही उन्‍होंने कहा कि यह भारतीय रेलवे के लिए सबसे सुरक्षित साल रहा है और अब देश में एक भी मानवरहित क्रॉसिंग नहीं है। इतना ही नहीं मौके पर उन्‍होंने कहा कि भारत इंटरनेशनल सोलर अलायंस का सदस्य बना है, जोकि बड़ी उपलब्धि है।