पेट्रोल डीजल के दामों में आ रही उछाल पर ब्रेक लग गया है। सोमवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया गया है। वहीं डीजल के दामों में शुक्रवार को उछाल देखा गया था लेकिन आज पेट्रोल के दाथ डीजल के दामों में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि तेल के दामों में कोई बदलाव न होने का कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतों में हुई कमी बताया जा रहा था लेकिन अब बेटे 2 दिनों में क्रूड आयल के दाम में एक बार फिर से तेजी देखि जा रही है। यही कारण है कि अभी भी पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है।
नहीं बदले पेट्रोल-डीजल के दाम
सोमवार को पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं होने के कारण यह एक दिन पहले के स्तर पर बने हुए हैं। राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 71.27 रुपए प्रति लीटर और डीजल 66.00 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। अपने शहर के पेट्रोल की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें।
कोलकाता में पेट्रोल 73.36 रुपए प्रति लीटर और डीजल 67.78 रुपए प्रति लीटर चल रहा है। मुंबई में पेट्रोल 76.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.11 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 73.99 रुपए प्रति लीटर और डीजल 69.72 रुपए प्रति लीटर चल रहा है।
हालांकि, अभी भी पेट्रोल-डीजल इस साल के अपने सबसे उच्चतम स्तर पर चल रहा है। अपने शहर के डीजल के भाव से रूबरू होने के लिए यहां क्लिक करें।
बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता
उधर अंतरराष्ट्रीय बाजार में भी कच्चे तेल की कीमतों में स्थिरता बरकरार है। ब्रेंट क्रूड ऑयल लगातार 62 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बना हुआ है। सोमवार को ब्रेंट क्रूड .49 फीसदी की गिरावट के साथ 61.29 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है, जबकि डब्लूटीआई क्रूड .69 फीसदी की गिरावट के साथ 53.32 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है। ओपेक बास्केट में भी .50 फीसदी की गिरावट चल रही है और यह 60.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान