टेलिकॉम रेग्युलेटर TRAI ने टाटा स्काई को कारण बताओ नोटिस भेजा हैं। रेग्युलेटर ने टीवी चैनल के लिए नए टैरिफ फ्रेमवर्क का पालन नहीं करने और सब्सक्राइबर्स को लगातार गलत जानकारी देने के आरोप में यह नोटिस भेजा है।

Advertisement

हालांक‍ि सूत्रों के अनुसार, DTH कंपनी टाटा स्काई ने टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी आफ इंडिया (TRAI) को गुरुवार को भेजे लिखित जवाब में कहा है कि वह अपनी वेबसाइट और एप्‍प पर रेग्युलेटर की आपत्तियों के समाधान के लिए बदलाव जारी करने जा रही है। जल्द ही यह बदलाव दिखाई देने लगेंगे।

Advertisement

ट्राई (TRAI)ने कारण बताओ नोटिस में आरोप लगाया है कि टाटा स्काई 1.77 करोड़ सब्सक्राइबर्स को टीवी चैनल चुनने के लिए तय नए फ्रेमवर्क का पालन करने में विफल रही है। ट्राई ने अपने नोट‍िस में कहा कि टाटा स्काई ने अपने सब्सक्राइबर्स को बिना वजह मुश्किल में डाल रखा है। वह नए रेग्युलेशन के प्रावधानों और टैरिफ आदेश का पालन नहीं कर रही है।

Advertisement

बता दें कि टाटा स्काई के एमडी एंड सीईओ हरित नागपाल ने कहा कि हम पहले से ही नए टैरिफ रेग्युलेशन का पालन कर रहे हैं। टाटा स्काई वेबसाइट, टाटा स्काई मोबाइल एप्‍प या नजदीकी डीलर्स सभी नए रेग्युलेशन के अनुरूप सब्सक्राइबर्स को सुविधा देने में सक्षम हैं।

हालांकि इस बात की भी जानकारी मिली हैं कि ट्राई टाटा स्काई की तरफ से दिए गए लिखित जवाब से पूरी तरह संतुष्ट नहीं है। यह पाया गया कि यह अस्पष्ट और नाकाफी है। वह DTH कंपनी के जवाब की जांच कर रहा है।

Advertisement

ट्राई नया फ्रेमवर्क 1 फरवरी से लागू

बता दें कि हाल ही में ट्राई ने ब्राडकॉस्ट और केबल सेक्टर के लिए नया टैरिफ आर्डर और रेग्युलेटरी नियम जारी किया है। इसमें कंज्यूमर को अपनी पसंद के अनुसार चैनल चुनने और उसके लिए भुगतान करने की आजादी मिलती है। इसे अमल में लाने के लिए नियामक ने DTH कंपनियों और केबल आपरेटर्स को तय फ्रेमवर्क के अनुरूप कंज्यूमर्स को सुविधा उपलब्ध कराने के लिए कहा गया है। ट्राई का नया फ्रेमवर्क 1 फरवरी से लागू होने जा रहा है।