1 फरवरी 2019 को अंतरिम बजट पेश किया जाएगा और उसके पहले बजट प्रस्‍तुति के लिए कई काम किए जाते हैं जिनकी शुरुआत हो चुकी है। वित्‍त वर्ष 2019-20 के लिए बजट की प्रिंटिंग का काम सोमवार से ही शुरु हो चुका है। वित्‍त मंत्रालय के द्वारा परंपरागत हलवा रस्‍म के आयोजन के साथ बजट दस्‍तावेजों की छपाई की औपचारिक शुरुआत हो गई है और साथ ही वित्‍त मंत्रालय के अधिकारी बाहरी दुनिया से बाहर हो गए हैं। तो चलिए आपको इस कैद के बारे में थोड़ा विस्‍तार से बताते हैं।

Advertisement

आपको बता दें कि बजट छपाई का काम शुरु होने से पहले बजट तैयार करने की प्रक्रिया से प्रत्‍यक्ष तौर पर जुड़े मंत्रालय के अधिकारियों को हलवा समारोह के बाद मंत्रालय में ही रहना पड़ता है। ये अधिकारी संसद में बजट पेश होने तक मंत्रालय में ही रहते हैं और बाहरी दुनिया यहां तक कि परिजनों से भी इनका संपर्क नहीं रहता है।

Advertisement

इसके अलावा अधिकारियों को फोन या ईमेल के जरिए भी किसी से संपर्क करने की इजाजत नहीं होती है। मंत्रालय के सिर्फ शीर्ष अधिकारियों को ही घर जाने की अनुमति होती है। सोमवार को वित्‍त राज्‍य मंत्रियों शिव प्रताप शुक्‍ला और पॉन राधाकृष्‍णन ने वित्‍त मंत्रालय के वरिष्‍ठ अधिकारियों के साथ मिलकर हलवा रस्‍म में भाग लिया। चूंकि वित्‍त मंत्री सोमवार को भारत से बाहर इलाज के लिए बाहर थे इसलिए वो इस रस्‍म का हिस्‍सा नहीं बन पाए।

Advertisement

बजट अधिकारियों में से सबसे ज्‍यादा निगरानी स्‍टेनोग्राफरों की होती है। साइबर चोरी की संभावनाओं से बचने के लिए स्‍टेनोग्राफर के कम्‍प्‍यूटर नेशनल इंफॉर्मेटिक्‍स सेंटर के सर्वर से दूर होते हैं। जहां ये सारे लोग होते हैं वहां एक पावरफुल जैमर लगा होता है ताकि कॉल्‍स को ब्‍लॉक किया जा सके और किसी भी जानकारी को लीक न होने दिया जाए।

Advertisement

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्‍व वाली केंद्र सरकार एक फरवरी को अंतरिम बजट पेश करने वाली है। आम चुनाव के कारण अंतरिम बजट पेश किया जाएगा। तो वहीं अगले वित्‍त वर्ष का पूर्ण बजट आम चुनाव के बाद आने वाली नई सरकार पेश करेगी।