दिसंबर तिमाही को लेकर कोटक महिंद्रा बैंक को जो मुनाफा प्राप्‍त हुआ है उसकी रिर्पोट जारी कर दी गई है। फाइनेंशियल ईयर 2019 की तीसरी तिमाही में में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 13.5 प्रतिशत बढ़कर 1844 करोड़ रुपए हो गया है। जबकि वित्‍त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का मुनाफा 1624 करोड़ रुपए रहा था।

Advertisement

तो वहीं वित्‍त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्‍याज आय 19.4 प्रतिशत बढ़कर 3804.1 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्‍त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की ब्‍याज आय 3185.9 करोड़ रुपए रही थी। जबकि फाइनेंशियल ईयर 2019 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्र बैंक का स्‍टैंडअलोन मुनाफा 22.6 प्रतिशत बढ़कर 1290.9 करोड़ रुपए हो गया है।

Advertisement

वित्‍त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्‍टैण्‍डअलोन ब्‍याज आय 22.8 प्रतिशत बढ़कर 2939.1 करोड़ रुपए पर पहुंच गई है। वित्‍त वर्ष 2018 की तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्‍टैण्‍डअलोन ब्‍याज आय 2393.7 करोड़ रुपए रही थी।

इसके आलावा तिमाही दर तिमाही के आधार पर अक्‍टूबर-दिसंबर तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्‍टैण्‍डअलोन ग्रॉस NPA 4034 करोड़ रुपए से बढ़कर 4128.7 करोड़ रुपए रहा है। तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्‍टैण्‍डअलोन नेट एनपीए 1500 करोड़ रुपए से घटक 1398 करोड़ रुपए रहा है। तो वहीं सालाना आधार पर तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्‍टैण्‍डअलोन ग्रोथ 23 प्रतिशत रही है।

Advertisement

तो वहीं तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक का स्‍टैण्‍डअलोन नेट इंटरेस्‍ट मार्जिन 4.2 प्रतिशत से बढ़कर 4.33 प्रतिशत रहा है। जबकि तिमाही आधार पर तीसरी तिमाही में कोटक महिंद्रा बैंक की स्‍टैंडअलोन प्रोविजनिंग 353.8 करोड़ रुपए से घटकर 32.3 करोड़ रुपए रही है।