सोमवार के कारोबार में सोने की कीमतों में उछाल देखने को मिला है। सोना 40 रुपये के उछाल के साथ 33,200 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बंद हुआ है। बीते दो दिनों की गिरावट के बाद आज वेडिंग सीजन की मांग को देखते हुए स्थानीय ज्वैलर्स की ओर से बढ़ी खरीदारी ने कीमतों में इजाफा किया है।

Advertisement

हालांकि, सिक्का निर्माताओं की छिटपुट मांग से चांदी 40,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर स्थिर बनी रही। भारत में आज के सोने के भाव जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

Advertisement

आपको बता दें कि बाजार सूत्रों ने कहा कि हाजिर बाजार में शादी विवाह के मौसम की मांग को पूरा करने के लिए स्थानीय आभूषण विक्रेताओं की लिवाली उभरने तथा विदेशी बाजारों में मजबूती के रुख के कारण मुख्यत: यहां सोने में सुधार दर्ज हुआ।

वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना तेजी के साथ 1,283.40 डॉलर प्रति औंस हो गया हालांकि, चांदी 9.13 प्रतिशत के नुकसान के साथ 15.39 डॉलर प्रति ट्राय औंस रह गई। भारत में आज के चांदी के भाव जानने के ल‍िए आप यहां देख सकते है

Advertisement

जबक‍ि राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत और 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 40-40 रुपए के सुधार के साथ क्रमश: 33,200 रुपए और 33,050 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया। हालांकि, आठ ग्राम वाली गिन्नी का भाव 25,500 रुपए पर स्थिर रहा।

वहीं दूसरी ओर चांदी हाजिर भाव 40,100 रुपए प्रत‍ि किलोग्राम पर स्‍थिर बने रहे है। जबक‍ि चांदी साप्‍ताहिक ड‍िलीवरी की कीमत 58 रुपये से घटकर 39, 140 रुपये प्रति किलोग्राम रह गयी। चांदी स‍िक्‍का स्‍थिर रहा। स‍िक्‍का लिवाल और ब‍िकवाल क्रमश: 77 हजार रुपये और 78 हजार रुपये प्रत‍ि सैकड़ा पर पूर्ववत बोले गये।