डीटीएच, केवल और टीवी चैनलों को लेकर आ रही खबर के बीच एक और खबर आ रही है वो यह कि टीवी चैनल बंद हो सकते हैं। जी हां बुधवार को भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) के चेयरमैन आरएस शर्मा ने गुरुवार को कहा है कि उपभोक्‍ताओं को अपनी पसंद के चैनल चुनने की पूरी आजादी देने के बाद सिर्फ लोकप्रिय चैनल ही अपना अस्तित्‍व बचा पाएंगे और शेष चैनल अपने-आप ही बंद हो जाएंगे।

Advertisement

इस मौके पर ट्राई के चेयरमैन ने कही यह बात

यह बात दिल्‍ली के प्र‍गति मैदान में अभियंता सोसायटी की प्रदशर्नी के उद्घाटन के मौके पर ट्राई के चेयरमैन ने कहा कि नई व्‍यवस्‍था से वे चैनल अपने-आप समाप्‍त हो जाएंगे जिन्‍हें कोई नहीं देखता। इससे चैनलों को लेकर शिकायतों में भी कमी आएगी।

पुरानी व्‍यवस्‍था की कमियों को नई व्‍यवस्‍था में ठीक किया गया है

इस मौके पर ट्राई के अध्‍यक्ष ने बताया कि पुरानी व्‍यवस्‍था में कुछ खामियां थीं, जिन्‍हें नई व्‍यवस्‍था में ठीक किया गया है। उपभोक्‍ता को पता नहीं था कि वह जो चैनल देख रहे हैं उनकी कीमत क्‍या है। उपभोक्‍ता को अपनी पसंद का चैनल चुनने की पूरी स्‍वतंत्रता भी नहीं थी।

1 रुपए में खरीदी गई चीज ग्राहक को 5 रुपए में मिलती थी

साथ ही कार्यक्रम बनाने वाले चैनल को उसके उत्‍पाद की कीमत तय करने का अधिकार नहीं था। उपभोक्‍ता और उत्‍पादक दोनों के लिए वितरक ही दर तय करता था। उन्‍होंने ने कहा कि उत्‍पादक से एक रुपए में खरीदी गई चीज ग्राहक को पांच रूपए में दी जा रही थी।

मनमानी वसूले जा रहे थे पैसे

इसके अलावा कोई एक वितरक जो उत्‍पाद पांच रुपए में दे रहा था, वही उत्‍पाद दूसरा वितरक 20 रुपए में दे रहा था। अब सबकुछ ठीक हो गया है। उत्‍पादक को स्‍पष्‍ट जानकारी होगी कि कितने लोग उसके चैनल को पसंद कर रहे हैं और इस प्रकार उसे कार्यक्रम बनाने और चैनल का किराया तय करने में आसानी होगी।