1 फरवरी 2019 को पेश होने वाले अंतरिम बजट को लेकर यह संशय है कि आखिर यह बजट पेश कौन करेगा। हमें पता है कि आप सोच रहे हैं कि वित्‍त मंत्री अरुण जेटली के होते यह प्रश्‍न क्‍यों? तो आपको बता दें कि अरुण जेटली बीमारी के इलाज के चलते अमेरिका गए हैं। उनकी बीमारी को लेकर अलग-अलग खबरें चल रही हैं।

Advertisement

ऐसे में आम लोगों में और सत्‍ता के गलियारों में इस बात की चर्चा तेज हो गई है कि इस बार अंतरिम बजट जेटली पेश करेंगे या उनकी जगह पर वित्‍त राज्‍य मंत्री बजट पेश करने की जिम्‍मेदारी संभालेंगे।

Advertisement

वित्‍त मंत्री अरुण जेटली की बीमारी को लेकर और बजट को लेकर जब मंत्रालय से सवाल किए गए तो मंत्रालय की ओर से कोई खबर अभी तक नहीं आ रही है। इस वजह से जेटली की बीमारी को लेकर चल रही अटकलें और जोर पकड़ रही हैं।

आपको बता दें कि इस सप्‍ताह की शुरुआत में वित्‍त मंत्रालय की ओर से ऑफ द रिकॉर्ड बताया गया था कि वित्‍त मंत्री इस सप्‍ताह के अंत तक अमेरिका से लौट आएंगे। ऐसे में किसी और मंत्री को वित्‍त मंत्रालय का प्रभार देने की जरुरत नहीं है।

Advertisement

अरुण जेटली के स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर दो अटकलें एक यह कि उनका हाल ही में किडनी का ट्रांसप्‍लांट हुआ है और वे इसके चेकअप के लिए अमेरिका गए हैं और दूसरा यह कि उन्‍हें कैंसर है और इसके इलाज के लिए वो गए हैं।