द‍िल्‍ली हवाई अड्डे की परिचालक दिल्ली अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा लि. ने अगले महीने एक तारीख से प्रति विमान एक्स-रे बैगेज शुल्क लगाने का फैसला किया है।

Advertisement

घरेलू मार्गों के लिए उड़ान भरने वाले प्रत्येक विमान पर 110 से 880 रुपये का शुल्क लगाया जाएगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय मार्गों के लिए उड़ान भरने वाले विमानों के लिए यह शुल्क 149.33 डॉलर से 209.55 डॉलर प्रति विमान होगा।

Advertisement

इससे दिल्ली हवाई अड्डे से उड़ान पकड़ने वाले यात्रियों को अपनी जेब 50 रुपये तक अधिक ढीली करनी पड़ सकती है। भारतीय हवाईअड्डा आर्थिक नियामक प्राधिकरण (एरा) के आदेश के अनुसार अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में बड़े विमान पर यह शुल्क 209.55 डॉलर (14,908 रुपये) और छोटे विमानों पर 149.33 डॉलर (10,624 रुपये) प्रति विमान होगा। इससे एयरलाइंस एक्स-रे बैगेज शुल्क का बोझ यात्रियों को स्थानांतरित करेंगी।

Advertisement

डोमेस्टिक पर 5 रुपये तो इंटरनेशनल फ्लाइट पर 50 रुपये

बता दें कि एरा के 10 जनवरी के चार पेज के आदेश के अनुसार डायल 1 फरवरी से एक्स-रे बैगेज शुल्क लगा सकती है। एक एयरलाइन के अधिकारी का कहना हैं कि एक्स-रे बैगेज शुल्क का बोझ यात्रियों पर डाला जाएगा।

वहीं सूत्रों क‍ि माने तो घरेलू उड़ान पकड़ने वाले यात्री पर एक्स-रे बैगेज शुल्क 5 रुपये से अधिक नहीं बैठेगा। वहीं अंतरराष्ट्रीय उड़ान पर यह 50 रुपये से अधिक नहीं होगा।

Advertisement

घरेलू मार्गों पर 25 सीटों के विमान पर यह शुल्क 110 रुपये और 26 से 50 सीटों के विमान पर 220 रुपये होगा। 50 से 100 सीटों के विमान पर शुल्क 495 रुपये और 101 से 200 सीटों के विमान पर 770 रुपये और 200 सीटों से अधिक के विमान पर 880 रुपये होगा।