जियो को टक्‍कर देगा अब वोडाफोन- आइड‍िया का नया प्‍लान। वोडाफोन-आइड‍िया ने जियो और बीएसएनएल के कॉल‍िंग प्‍लान को टक्‍कर देने के लिए काफी धमाकेदार ऑफर लांच क‍िया है। इस ऑफर के तहत ग्राहकों को एक साल तक कॉलिंग, डेटा समेत सबकुछ फ्री मिलेगा। यानी एक बार प्लान खरीदो और सालभर टेंशन फ्री। हालांकि, आपको बता दें कि यह प्लान सिर्फ प्रीपेड कस्टमर्स के लिए है।

Advertisement

यह खास सुव‍िधा का लाभ उठाए

अगर आप हर महीने रीचार्ज कर करके परेशान हैं, तो वोडा-आइडिया का सस्ता प्लान आपके बेहद काम का है। ये एक साल का प्लान है और इस प्लान की कीमत 1499 रुपए है।

Advertisement

इस प्लान में वोडाफोन-आइडिया ग्राहकों को 365 दिनों तक कॉलिंग, डेटा और एसएमएस की सुविधा बिना किसी अतिरिक्त खर्च के मिलेगी। वोडाफोन-आइडिया के अनुसार, इस प्लान में ग्राहकों को रोजाना एक जीबी 3G/4G डेटा मिलेगा, रोजाना 100 एसएमएस और अनलिमिटेड कॉलिंग का फायदा मिलेगा।

ग्राहकों को म‍िलेगा अनलिमिटेड रोमिंग

वोडाफोन-आइडिया के इस प्लान में ग्राहक रोमिंग में भी अनलिमिटेड कॉलिंग, डेटा और एसएमएस सुविधा का लाभ ले सकेंगे, इसके लिए अलग से कोई पैसा नहीं देना। इसके अलावा ग्राहकों को वोडाफोन प्ले का फ्री सब्सक्रिप्शन भी इस प्लान में मिलेगा।

Advertisement

वोडाफोन-आइडिया ने यह प्लान रिलायंस जियो के 1699 के प्लान को टक्कर में लॉन्च किया है। रिलायंस जियो के 1699 रुपए के प्लान में मुफ्त कॉलिंग, रोजाना डेढ़ GB डेटा और रोजाना 100 एसएमएस की सुविधा मिलती है। साथ ही जियो टीवी, जियो मूवीज, जियो सावन म्यूजिक समेत जियो के अन्य एप्स का सब्सक्रिप्शन भी मुफ्त है।