कारोबारी सप्ताह के आखिरी दिन शेयर बाजार में हल्की बढ़त नजर आ रही है। तो वहीं शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी सपाट खुलकर कारोबार कर रहे हैं।
इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स सेंसेक्स जहां 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 36166.37 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्स निफ्टी भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 10836.90 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
मिडकैप और स्मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर हल्की खरीदारी का माहौल देखने को मिल रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्स इस समय 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 15209.05 के स्तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स भी 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ 14656.01 के स्तर पर कारोबार कर रहे हैं।
निफ्टी बैंक भी 0.08 फीसदी की बढ़त के साथ 27551.80 के स्तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्टर -0.8 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।
इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स और कॉन्स ड्यूरेबल्स गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि हेल्थकेयर सेक्टर एफएमसीजी सेक्टर, मेटल और ऑयल एण्ड गैस बढ़त के साथ कारोबार करते नजर आ रहे हैं।
आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो आईटीसी, ओएनजीसी, हिंडाल्को, सन फार्मा और एचडीएफसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में टीसीएस, भारती एयरटेल, एचसीएल टेक, भारती इंफ्राटेल और लार्सेन गिरावट के साथ कारोबार कर रही हैं।
आज एशियाई बाजार भी बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्केई जहां 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ 20350.12 के स्तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्ट्रेट्स टाइम्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 0.1 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
More Articles
- Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?
- GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?
- Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट
- Market Strategy: Index नहीं, सही Stocks चुनिए; गिरावट में हो सकती है कमाई!
- South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?
- Market Outlook: गिरते बाजार में घबराएं नहीं, इन Levels और Sectors पर रखें नजर