तेल के दामों में दो दिनों की स्थिरता के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर बढ़ोतरी हुई है। तेल विपणन कंपनियों ने देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 38 पैसे और डीजल के दाम में 29 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही दिल्ली में पेट्रोल 68.88 रुपए लीटर हो गया है और डीजल का भी दाम बढ़कर 62.53 रुपए प्रति लीटर हो गया है।
तो वहीं कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 37 पैसे और डीजल में 29 पैसे की वृद्धि की गई है। मुंबई में पेट्रोल 37 पैसे और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है। जबकि डीजल के दाम में मुंबई और चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि हुई है। इससे पहले तेल विपणन कंपनियों ने सोमवार को कीमतें बढ़ाई थीं। आपके शहर में पेट्रोल के दाम
Indian ऑयल की वेबसाइट के अनुसार गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें बढ़कर क्रमश: 68.88 रुपए, 71.01 रुपए, 74.53 रुपए और 71.47 रुपए प्रति लीटर हो गई हैं। चारों महानगरों में डीजल के दाम बढ़कर क्रमश: 62.53 रुपए, 64.30 रुपए, 65.43 रुपए और 66.01 रुपए प्रति लीटर हो गए हैं। आपके शहर में डीजल के दाम
More Articles
- Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित