नए साल पर आधार से संबंधित एक और नियम में बदलाव किया गया है। इस बार UIDAI (यूनिक आइडेंटिफिकेशन ऑफ इंडिया) ने आम आदमी को झटका देते हुए आधार में बदलाव किए जाने पर लगने वाली फीस को बढ़ा दिया है। मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार यह बढ़ी हुई फीस 1 जनवरी 2019 से लागू हो गई है। इस नियम के लागू होने के बाद आम लोगों को आधार में किसी भी प्रकार का बदलाव कराना महंगा हो जाएगा।
यूआईडीएआई की ओर जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 1 जनवरी 2019 से आधार में होने वाले बदलाव के लिए ली जाने वाली फीसद बदल गई है। यूआईडीएआई के अनुसार अब उपभोक्ताओं को प्रत्येक बायोमीट्रिक अपडेट के लिए 100 रुपए की फीस देनी होगी। इसके अलावा डेमोग्राफिक या बायोमीट्रिक या दोनों बदलावों के लिए के 50 रुपए देने होंगे।
ई-केवाईसी या A-4 साइज के पेपर पर आधार के कलर प्रिंटआउट के लिए उपभोक्ताओं केा 30 रुपए देने होंगे। यूआईडी के अनुसार इससे अधिक फीस लेना गैरकानूनी होगा।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान