जीएसटी काउंसिल की बैठक आगामी 10 जनवरी को होने वाली है। जी हां कल जीएसटी की अहम बैठक होने वाली है जिसमें अफोर्डेबल हाउसिंग पर बड़ी राहत दी जा सकती है।

Advertisement

इसके अलावा जीएसटी के जरिए कमाई बढ़ाने के रास्तों पर भी फोकस रहेगा। दरअसल, सरकार लॉटरी पर जीएसटी बढ़ाकर कमाई करने की तैयारी में है।

Advertisement

कल की जीएसटी काउंसिल की अहम बैठक में आम आदमी को राहत मिल सकती है। घर-खरीदारों को जीएसटी काउंसिल से तोहफा मिल सकता है।

अंडर-कंस्ट्रक्शन फ्लैट्स पर जीएसटी 12 फीसदी से घटकर 5 फीसदी हो सकता है। लेकिन दर घटने पर बिल्डरों को इनपुट टैक्स क्रेडिट का फायदा नहीं मिलेगा। सीमेंट पर जीएसटी घटाने को लेकर अभी कोई फैसला नहीं हुआ है।

Advertisement

इसके अलावा लॉटरी पर जीएसटी से कमाई बढ़ाने की भी कोशिश है। राज्य सरकारों की लॉटरी पर 28 फीसदी जीएसटी लगाने की तैयारी है।

प्राइवेट लॉटरी के बराबर राज्य सरकारों की लॉटरी पर भी जीएसटी लगाई जा सकती है। राज्यों की ओर से चलाई जाने वाली लॉटरी पर 12-18 फीसदी जीएसटी लगता है। प्राइवेट लॉटरी पर 28 फीसदी जीएसटी लगता है। लाटरी पर दरें बढ़ाने से सरकार का राजस्व 1250 करोड़ रुपये बढ़ने का अनुमान है।