कारोबारी सप्‍ताह के दूसरे दिन भी शेयर बाजार में कुछ खास नजर नहीं आ रहा है। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्‍स और निफ्टी खुलकर ओपनिंग कर रहे हैं। फिलहाल, इस समय बीएसई का 30 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स सेंसेक्‍स जहां 0.03 फीसदी की बढ़त के साथ 35523.16 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं एनएसई का 50 शेयरों वाला प्रमुख इंडेक्‍स निफ्टी -0.01 फीसदी की गिरावट के साथ 10671.00 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है।

Advertisement

मिडकैप और स्‍मॉलकैप शेयरों की बात करें तो यहां पर बिकवाली का माहौल देखने को मिल रहा है। बीएसई के मिडकैप इंडेक्‍स इस समय -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 15048.84 के स्‍तर पर कारोबार कर रह हे हैं। तो वहीं बीएसई के स्‍मॉलकैप इंडेक्‍स भी -0.1 फीसदी की गिरावट के साथ 14545.00 के स्‍तर पर कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

निफ्टी बैंक 0.07 फीसदी की बढ़त के साथ 26979.30 के स्‍तर पर कारोबार हो रहा है जबकि निफ्टी के आईटी सेक्‍टर -0.8 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार करते दिखाई दे रहे हैं।

इसके अलावा बीएसई के कैप गुड्स और एफएमसीजी सेक्‍टर बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं। जबकि बीएसई कॉन्‍स ड्यूरेबल्‍स, हेल्‍थकेयर सेक्‍टर, मेटल, ऑयल एण्‍ड गैस और बीएसई टेक गिरावट के साथ कारोबार कर रहे हैं।

Advertisement

आज की टॉप गेनर्स कंपनियों की बात करें तो भारती इंफ्राटेल, टाटा मोटर्स, भारती एयरटेल, एनटीपीसी और आईटीसी बढ़त के साथ कारोबार कर रहे हैं जबकि टॉप लूजर्स कंपनियों में इंफोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस, टेक महिंद्रा और अल्‍ट्रा टेक सीमेंट गिरावट के साथ कारोबार कर रहीं हैं।

ग्‍लोबल मार्केट में मिला जुला कारोबार देखने को मिल रहा है। इस समय जापान का बाजार निक्‍केई जहां -2.7 फीसदी की गिरावट के साथ 19458.08 के स्‍तर पर कारोबार कर रहा है तो वहीं स्‍ट्रेट्स टाइम्‍स 0.8 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है जबकि हैंग सेंग 1.3 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।