यदि आप भी टीवी देखने में रुचि रखते हैं तो आपके लिए जरुरी सूचना है। अब टीवी के नियमों में कई बदलाव हो रहे हैं। चैनल के नियमों को लेकर ट्राई ने पहले ही कई नियम जारी कर दिए हैं। तो वहीं दूसरी तरफ केबल ऑपरेटर्स आपका सेट-टॉप बॉक्स बंद करने की तैयारी कर रहे हैं। यह काम भी सरकार के आदेशानुसार हो रहा है। जी हां यदि आप जल्द ही KYC नहीं कराते हैं तो टीवी का सेट-टॉप बॉक्स बंद कर दिया जाएगा। इस संबंध में केबल ऑपरेटर्स ने अपने ग्राहकों को मैसेज भी भेजने शुरू कर दिए हैं। तो वहीं 1 फरवरी से आपको अपने पसंदीदा चैनल को खरीदकर देखना होगा।
नए नियम के अनुसार अब TV देखने के लिए ग्राहकों को अपना केवाईसी कराना होगा। इसमें आधार, वोटर आईडी, कार्ड केबल ऑपरेटर के पास जमा कराना होगा। 31 जनवरी तक केवाईसी नहीं कराने वाले ग्राहकों के सेट-टॉप बॉक्स बंद कर दिए जाएंगे। दरअसल 1 फरवरी से टीवी चैनल्स के पैक को खरीदकर ही टीवी देखा जा सकेगा। यदि आपने अभी तक अपने केबल ऑपरेटर से पैक की जानकारी नहीं ली है तो जरुर ले लें। साथ ही अपना केवाईसी जरुर अपडेट कराएं।
ट्राई के नियमों के अनुसार ज्यादातर केबल ऑपरेटर अपने ग्राहकों का केवाईसी अपडेट करा रहे हैं। इसके लिए दो चीजें बहुत जरुरी है। मान लीजिए कि आप DEN केबल टीवी का केवाईसी अपडेट करा रहे हैं तो आपको सेट-टॉप बॉक्स पर लिखा VCNO नंबर देना होगा, साथ ही अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर भी देना होगा।
आपको बता दें कि VCNO एक यूनिक आईडेंटिफिकेशन नंबर है, जो हर सेट-टॉप बॉक्स पर लिखा होता है। इससे केबल ऑपरेटर को ग्राहक की जानकारी जुटाने में आसानी होती है। हर बॉक्स पर अलग-अलग VCNO नंबर होता है। बॉक्स के पिछले हिस्से पर यह दर्ज होता है।
एक बार आपको VCNO नंबर पता लगने के बाद http://caf.denonline.in/ पर जाना होगा। यहां VCNO के साथ ही अपनी डिटेल्स भरनी होगी। इसके बाद आपके रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी आएगा। इसके बाद आप अपना केवाईसी डिटेल भर सकेंगे। साथ ही इसके लिए कोई एक आईडी प्रूफ की डिटेल भी भरनी होगी।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान