एक्‍स‍िस बैंक के ग्राहकों का कर्ज महंगा हुआ। एक्‍स‍िस बैंक ने अपने बेस रेट में 0.30 फीसदी की बढ़ोतरी कर दी है। यह बढ़ोतरी तीन जनवरी, 2019 से लागू हो गई है। बैंक का बेस रेट मौजूदा 9.2 फीसदी से बढ़कर 9.5 फीसदी हो गया है।

Advertisement

वर्तमान में एचडीएफसी का बेस रेट 9.3 फीसदी और आईसीआईसीआई बैंक का बेस रेट 8.85 फीसदी है, वहीं भारतीय स्टेट बैंक का बेस रेट नौ फीसदी है। वहीं, बैंक ऑफ बड़ौदा का बेस रेट एक जनवरी से बढ़कर 9.4 फीसदी हो गया है।

Advertisement

हालांक‍ि एक्सिस बैंक ने अपने एमसीएलआर को यथावत रखा है। एक्सिस बैंक ने ऐसे वक्त में एमसीएलआर को यथावत रखा है, जबकि कुछ बैंकों ने अपने एमसीएलआर में बढ़ोतरी की है।

कर्नाटक बैंक ने एमसीएलआर में 0.15 फीसदी बढ़ोतरी करने की घोषणा की है। जबकि होम लोन देने वाली कंपनी एचडीएफसी ने ऋण दर को 0.1 फीसदी बढ़ाने की घोषणा की है।

Advertisement

वहीं बैंक के इस कदम का असर उन कर्जदारों खासकर होम लोन पर पड़ेगा, जिनके लोन की दर बेस रेट के आधार पर तय हो रही है। जिन लोगों ने लोन (खासकर होम लोन) बेस रेट के आधार पर ले रखा है, उन्हें अब एमसीएलआर आधारित लोन में ट्रांसफर हो जाना चाहिए।