अगर आप भी डीटीएच कस्टमर हैं तो आपके लिए राहत की खबर है। अब आपको अपना पसंदीदा चैनल चुनने के लिए 1 महीने का समय मिल गया है।
टेलिकॉम रेग्युलेटरी अथॉरिटी टीआरएआई ने कस्टमर्स को 31 जनवरी तक का समय दिया है। ट्राई ने प्रसारण और केबल सेवाओं के लिए नया फ्रेमवर्क बनाया है, जिसके तहत ट्राई नए नियमों को लागू किया जा रहा है।
बता दें कि टीआरएआई ने कुछ दिन पहले ही नए केबल टीवी में नया टैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया था। टीआरएआई ने सभी मल्टी सर्विस ऑपरेटर्स और लोकल केबल ऑपरेटर्स को पहले 29 दिसंबर से नया टैरिफ सिस्टम लागू करने का आदेश दिया था, जिससे टीवी ब्लैकआउट की खबरें आने लगी थीं।
लेकिन बुधवार को टीआरएआई ने यह साफ किया कि डीटीएच कसटमर्स को किसी भी तरह के टीवी ब्लैकआउट की परेशानी होगी। अब ट्राई ने इस समय सीमा को बढ़ाकर 31 जनवरी कर दिया है।
हांलाकि टीआरएआई के सचिव एस के गुप्ता का कहना है कि हमने गुरुवार को प्रसारकों, डीटीएच ऑपरेटरों और एमएसओ (मल्टी-सिस्टम ऑपरेटरों) के साथ एक बैठक की। सभी ने नए नियमों को लागू करने की अपनी तत्परता की पुष्टि की।
उन्होंने अनुरोध किया कि इस तरह के बड़े बदलाव में ग्राहकों को कुछ और समय दिया जाए ताकि वे बिना किसी परेशानी के अपने विकल्पों का आसानी से चयन कर सकें।
आपको इस बात की जानकारी दे कि नए सिस्टम के तहत कस्टमर्स को चैनल चुनने की आजादी होगी और वे उन्हीं चैनलों के लिए भुगतान करेंगे, जिन्हें वे देखना चाहते हैं। ट्राई के अनुसार, इलेक्ट्रॉनिक प्रोग्राम गाइड के जरिए टीवी स्क्रीन पर हर चैनल की एमआरपी लिखी होगी। कोई भी डिस्ट्रीब्यूटर, ब्रॉडकास्टर की ओर से तय कीमत से अधिक नहीं ले सकता है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान