मोदी सरकार ने अपने कार्यकाल में पिछले पांच वर्षों में अपनी योजनाओं के प्रचार पर कितना खर्च किया है इसकी जानकारी यहां पर आपको देंगे। सूचना एवं प्रसारण मंत्री राज्‍यवर्धन राठौड़ ने लोकसभा को बताया कि 2014 से 7 दिसंबर, 2018 के बीच सरकारी योजनाओं के प्रचार पर कुल 5,245.73 करोड़ रुपए खर्च हुए हैं।

Advertisement

इसी मुद्दे पर एक सवाल के जवाब में राठौड़ ने कहा कि विभिन्‍न मंत्रालयों एवं विभागों द्वारा चलाई जा रही योजनाओं के बारे में लक्षित लाभार्थियों के बीच प्रचार एवं उनकी जागरुकता के लिए सूचना, शिक्षा एवं संचार के कंपोनेंट होते हैं।

Advertisement

तो वहीं सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के तहत ब्‍यूरों ऑफ आउटरीच एण्‍ड कम्‍यूनिकेशन सूचना, शिक्षा एवं संचार के अभियान चलाता है। ऐसा लक्षित लाभार्थियों एवं बजट की उपलब्‍धता आदि पर मंत्रालयों एवं विभागों के साथ बातचीत के अनुसार किया जाता है।

ब्‍यूरो ऑफ आउटरीच एण्‍ड कम्‍यूनिकेशन ने 2014 से अलग-अलग मंत्रालयों एवं विभागों की ओर से विभिन्‍न संचार माध्‍यमों के जरिए ऐसे सूचना, शिक्षा एवं संचार अभियानों पर कुल राशि खर्च किया।