2019 लोकसभा चुनाव के शुरु होने से पहले ही सरकार ने पुरुषों को एक बड़ी सौगात दी है। जी हां नए साल से पहले केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को बहुत बड़ा तोहफा देने का फैसला ले लिया है। 7वें वेतन आयोग की ओर से एकल पिता को भी चाइल्ड केयर लीव देने की सिफारिश पर केंद्र ने मुहर लगाकर गजट नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
बता दें कि पहली ये छुटिट्यां सिर्फ महिला कर्मचारियों को मिलती थीं, लेकिन अब ये चाइल्ड केयर लीव पुरुषों को भी मिलेगी। इसके अनुसार पुरुष कर्मचारी को 730 दिन की छुट्टी बच्चों की देखभाल के लिए मिलेगी। परन्तु ये सुविधा केवल उन्हे ही मिलेगी जिनकी पत्नी की मौत हो चुकी है या फिर जिनके बच्चे 18 साल से कम उम्र के हैं।
सिर्फ यही नहीं केंद्र कर्मचारियों के हितों को ध्यान में रखते हुए अर्जित अवकाश में भी संशोधन किया गया है। जिसके अनुसार जनवरी और जुलाई महीने के पहले ही दिन 5 दिन की एडवांस लीव हर कैलेंडर साल में उनके खाते में जोड़ दी जाएगी।
यदि हम दूसरे देशों की बात करें तो यहां सवैतनिक अवकाश की सुविधा नहीं है लेकिन परिवार एवं चिकित्सा कानून 1993 के तहत कर्मचारी 12 सप्ताह का अवैतनिक अवकाश जरुर ले सकते हैं। वैसे कैलिफोर्निया में 6 महीने की छुट्टी ली जा सकती है। ऑस्ट्रेलिया में बच्चों की देखभाल के लिए 18 सप्ताह की छुट्टी ली जा सकती है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान