आखिरकार साल के खत्‍म होने से पहले एचडीएफसी बैंक ने टाटा ग्रुप को पीछे छोड़ दिया है। एचडीएफसी देश का सबसे ज्‍यादा मार्केट कैप वाला समूह बन गया है। जी हां समूह की पांच सूचीबद्ध कंपनियों का कुल बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 10.40 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया है।

Advertisement

बता दें कि इस मामले में टाटा समूह को पीछे छोड़ दिया। गुरुवार को शेयर बाजार बंद होने के बाद एचडीएफसी समूह की पांचों कंपनियों का कुल एमकैप बीएसई पर 10,40,689.89 करोड़ रुपये था।

Advertisement

वहीं टाटा समूह की सूचीबद्ध कंपनियों का कुल एमकैप बीएसई पर 10,38,290.08 करोड़ रुपये था। इसी साल 10 जुलाई को एचडीएफसी समूह की पांचों सूचीबद्ध कंपनियों का कुल एमकैप 10 लाख करोड़ रुपये को पार कर गया था।

एचडीएफसी समूह की कंपनियों में एचडीएफसी बैंक 5,72,754.19 करोड़ रुपये के बाजार पूंजीकरण के साथ देश का तीसरा सबसे बड़ा कारोबारी संगठन है। पहले स्थान पर टीसीएस (7,16,499.10 करोड़ रुपये) और दूसरे स्थान पर रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (7,09,918.93 करोड़ रुपये) है।