सरकार ने सभी हवाई अड्डों को किसी भी सूचना के बारे जानकारी देने के लिए एनाउंसमेंट सबसे पहले स्थानीय भाषा यानी लोकल लैंग्वेज में करने का निर्देश दिया है। स्थानीय भाषा के बाद हवाई अड्डों को हिंदी और अंग्रेजी में अनाउंसमेंट करना होगा।

Advertisement

इस बात की जानकारी सिविल एविएशन मिनिस्टर सुरेश प्रभु ने निर्देश दिया है। अधिकारियों ने बताया कि एयरपोर्ट अथॉरिटी ऑफ इंडिया एएआई ने अपने नियंत्रण वाले सभी हवाई अड्डों को निर्देश दिया है कि वे कोई भी सार्वजनिक घोषणा पहले स्थानीय भाषा में करेंगे और उसके बाद हिंदी और अंग्रेजी में।

Advertisement

नागर विमानन मंत्रालय ने न‍िजी हवाई अड्डा पर‍िचालकों से भी कहा हैं कि उन्‍हें सभी सार्वजन‍िक घोषणाएं स्‍थानीय भाषा में करनी होगी।

यह निर्देश प्राइवेट एयरपोर्ट्स ऑपरेटर्स पर भी लागू होगा। हालांकि यह निर्देश ऐसे हवाई अड्डों पर लागू नहीं होगा। जहां एनाउंसमेंट नहीं होता है। एएआई ने 2016 में सर्कुलर जारी कर अपने नियंत्रण वाले हवाई अड्डों से सार्वजनिक घोषणा पहले स्थानीय भाषा और उसके बाद हिंदी और अंग्रेजी में करने को कहा था।

Advertisement

सरकार से हवाई अड्डों पर सार्वजनिक घोषणा स्थानीय भाषा में भी करने को लेकर कई बार मांग की गई है। देश में 100 से अधिक हवाई अड्डे परिचालन में हैं।