वित्तीय संकट से जूझ रहे देश के कुछ प्रमुख बैंकों को केंद्र सरकार की ओर से जल्द ही राहत देने का ऐलान किया जा सकता है। जी न्यूज वेब पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार वित्त मंत्रालय सार्वजनिक क्षेत्र के 7 बैंकों के लिए शुक्रवार को बड़ी राहत का ऐलान कर सकता है। सरकार की ओर से यह कदम ऐसे समय में उठाए जाने की उम्मीद की जा रही है जब पब्लिक सेक्टर के कई बैंक डूबे हुए कर्ज, बैंक धोखाधड़ी और नकदी संकट के कारण बुरे दौर से गुजर रहे हैं। वित्त मंत्रालय की ओर से सार्वजनिक क्षेत्र के 7 बैंकों के लिए कुल 28,615 करोड़ रुपए की राहत दिए जाने की उम्मीद है।
बता दें कि सरकार की ओर से जिन बैंको को रिकैप फंड दिए जाने की उम्मीद है उसमें सबसे ज्यादा पैसा बैंक ऑफ इंडिया को दिया जाएगा। बैंक ऑफ इंडिया को कुल 28,615 करोड़ में से 10,086 करोड़ रुपए दिए जाने की उम्मीद है। यूनाइटेड बैंक ऑफ इंडिया को 2159 करोड़, सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया को 1678 करोड़ रुपए, यूको बैंक को 3056 करोड़ रुपया दिया जाएगा।
इसके अलावा ओरियंटल बैंक ऑफ कॉमर्स को 55000 करोड़, बैंक ऑफ महाराष्ट्र को 4498 करोड़ और सिंडिकेट बैंक को सरकार की ओर से 1638 करोड़ रुपए दिए जाने की उम्मीद है।
सरकार की ओर से रीकैपिटलाइजेशन के ऐलान करने से बैंकिंग सेक्टर का आउटलुक बेहतर होने की उम्मीद है। फिलहाल जिन बैंकों के लिए रीकैपिटलाइजेशन का ऐलान हुआ है, उनमें ज्यादा वही बैंक हैं जो पूंजी की कमी से जूझ रहे हैं। रीकैपिटलाइजेशन के बाद बैंकों को लोन देने में और आसानी होगी। रीकैपिटलाइजेशन की खबर के बाद ज्यादातर बैंकों के शेयरों में भी तेजी है और बाजार इसे अच्छे कदम के तौर पर देख रहा है। इससे निवेशकों को भी फायदा होने की उम्मीद है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान