महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों को नए साल का तोहफा दिया है। जी हां लंबे समय से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का इंतजार कर रहे महाराष्ट्र के सरकारी कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर है।
राज्य सरकार ने अपने कर्मचारियों की लंबे समय से चली आ रही मांग पर मुहर लगा दी है और सातवें वेतन आयोग लागू करने को मंजूरी दे दी है। वेतन आयोग की सिफारिशों को राज्य कैबिनेट ने गुरुवार को मंजूरी दी है। इस फैसले का फायदा राज्य सरकार के पूरे 17 लाख कर्मचारियों को मिलेगा। 20 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ पड़ेगा।
एक अनुमान के अनुसार सातवां वेतन आयोग लागू होने के बाद महाराष्ट्र सरकार के खजाने पर 20 हजार करोड़ रुपये का अतिरिक्त बोझ बढ़ जाएगा। आपको बता दें महाराष्ट्र में सरकारी कर्मचारी लंबे समय से सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों के मुताबिक वेतन देने की मांग कर रहे थे।
हालांकि अभी तक यह साफ नहीं है कि वेतन वृद्धि कब से लागू होगी। कुछ मीडिया रिपोर्टस वेतन में हुई बढ़ोरी जनवरी 2019 से लागू होने की बात कही जा रही है। वहीं कुछ रिपोर्टस में कर्मचारियों को पिछले तीन साल का एरियर देने की बात कही जा रही है।
More Articles
- भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें
- Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?
- ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका
- US Fed का फैसला आज रात: क्या भारतीय बाजार में आएगी बड़ी हलचल? जानें ट्रेडर्स के लिए खास रणनीति
- GST QRMP स्कीम: PMT-06 पेमेंट में 35% चालान चुनें या सेल्फ-असेसमेंट? ब्याज से बचने का पूरा गणित
- ITR फाइलिंग की डेडलाइन: 31 जुलाई से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना होगा नुकसान